ADVERTISEMENTREMOVE AD

एक झटके में गरीबी मिटाने वाला बयान PM मोदी नहीं राहुल गांधी का है

वायरल वीडियो अधूरा है और इसे गलत संदर्भ में पेश किया गया है.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि वे एक ही बार में देश से गरीबी खत्म कर देंगे.

वीडियो में पीएम मोदी को यह कहते हुआ सुना जा सकता है कि, "एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा."

(ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के आर्काइव यहां और यहां देखे जा सकते हैं.)

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वायरल वीडियो अधूरा है और इसे गलत संदर्भ में पेश किया गया है.

  • असली वीडियो में PM मोदी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी के गरीबी मिटाने के पुराने बयान का जिक्र किया था न कि खुद ऐसा कोई दावा किया था.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया जिसमें हमें इस वीडियो का एक लंबा वर्जन मिला, जिसे 14 अप्रैल 2024 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आधिकारिक YouTube चैनल पर अपलोड किया गया था.

  • इस वीडियो का टाइटल था - "PM Modi addresses a public meeting in Hoshangabad, Madhya Pradesh" (पीएम मोदी ने मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में एक जनसभा को संबोधित किया).

  • इस वीडियो में 28:05 मिनट पर पीएम मोदी को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान का जिक्र करते हुए सुना जा सकता है, जिसमें उन्होंने कहा था कि राहुल गांधी ने दावा किया था कि वे एक ही झटके में देश से गरीबी मिटा देंगे.

  • पूरे वीडियो में सुना जा सकता है कि पीएम मोदी कहते हैं कि, "कांग्रेस के शहजादे ने घोषणा की और वो वीडियो भी देखने जैसा है, उन्होंने घोषणा की, एक झटके में देश की गरीबी हटा दूंगा, अब बताओ भई हंसी आएगी की नहीं आएगी, आप हैरान हो गए कि नहीं हो गए, ऐसे लोगों पर कोई भरोसा करेगा क्या ?"

  • पीएम मोदी आगे कहते हैं कि, "50 साल पहले इनकी दादी ने देश से गरीबी हटाने की घोषणा की थी. 50 साल हो गए हैं, 2014 से पहले 10 साल तक इन्होंने रिमोट से सरकार चलाई और कह रहे हैं कि अब बस इनको एक झटके वाला मंत्र मिल गया है, यह झटके वाला मंत्र लाए कहा से, मुझे बताइए यह गरीबों की मजाक है की नहीं है, यह गरीबों का अपमान है कि नहीं है, एक झटके से गरीबी दूर होती है क्या ?"

हमारी सर्च में हमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) के आधिकारिक YouTube चैनल पर भी पीएम मोदी के इस बयान का पूरा वीडियो मिला जिसे 14 अप्रैल 2024 को अपलोड किया गया था.

होशंगाबाद रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का पूरा ट्रांसक्रिप्ट उनकी आधिकारिक वेबसाइट पर भी मौजूद था. इस ट्रांसक्रिप्ट को पढ़ने पर इसकी पुष्टि होती है कि पीएम मोदी गरीबी को एक ही झटके में खत्म करने के राहुल गांधी के दावे का जिक्र कर रहे थे, न कि खुद उन्होंने ऐसा कोई बयान दिया था.

इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमने पाया कि, पीएम मोदी की रैली से कुछ दिन पहले, राजस्थान के अनूपगढ़ में एक रैली में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा था, "कांग्रेस सरकार हर परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपये देगी. हर साल आपके बैंक खाते में एक लाख रुपये, यानी हर महीने 8,500 रुपये जमा किए जाएंगे और हम एक ही झटके में भारत से गरीबी खत्म कर देंगे."

निष्कर्ष: पीएम मोदी ने यह नहीं कहा कि वह एक ही झटके में हिंदुस्तान से गरीबी मिटा देंगे बल्कि वह राहुल गांधी के एक बयान का जिक्र कर रहे थे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×