सोशल मीडिया पर पीएम नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसमें उन दोनों को हाथ में 500 रूपए का नोट पकड़े देखा जा सकता है.
दावा: इस नोट में महात्मा गांधी की जगह सुबाष चंद्र बोस की फोटो लगी है और इसे शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह 500 रूपए का नया नोट है.
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.
500 रूपए के नए नोट जारी करने की कोई घोषणा नहीं की गई है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल तस्वीर से सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें 500 रूपए के नए नोट आने की घोषणा की गई हो. इससे सम्बंधित कोई सरकारी अधिसूचना भी नहीं जारी की गई थी.
अपनी पड़ताल को जारी रखते हुए हमने इस तस्वीर के AI से बनी तस्वीरों को पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया.
Hive पर इस तस्वीर के AI से बने होने की 98.8 प्रतिशत संभावना जताई गई.
इसके सिवा हमने इस तस्वीर की पुष्टि करने के लिए इसे AI से बने एक अन्य टूल Is it AI ? पर भी चेक किया. यहां भी इस तस्वीर के AI से बने होने की 85 प्रतिशत संभावना जताई गई.
इन टूल्स की मदद से हमें इसकी पुष्टि हो गई कि वायरल तस्वीर असली नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.
RBI की आधिकारक वेबसाइट पर नोटों की दी गई जानकारी के मुताबिक इस तरह के किसी भी नए नोट आने की घोषणा नहीं की गई है.
निष्कर्ष: 500 रूपए के नए नोट लांच होने का दावा फर्जी है इसके साथ ही पीएम और राष्ट्रपति की वायरल तस्वीर असली नहीं AI है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
