ADVERTISEMENTREMOVE AD

ईसा मसीह की तारीफ करते PM मोदी का यह वीडियो असली नहीं AI है

पीएम मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी का एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उन्हें ईसा मसीह की तारीफ करते हुए देखा जा सकता है. वीडियो में पीएम मोदी कहते दिख रहे हैं कि 'स्वर्ग का मार्ग केवल ईसा मसीह हैं.'

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो असली नहीं बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

  • पीएम मोदी ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए, हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिससे यह पुष्टि हो कि पीएम मोदी ने ईसा मसीह के बारे में ऐसी कोई बात की है.

  • वीडियो को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि वीडियो में पीएम मोदी के हाव भाव और आवाज वास्तविक की जगह किसी मशीन की तरह लग रहे थे.

  • यहां से अंदाजा लगाकर हमने वायरल वीडियो को AI से बने कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया. वहां इस वीडियो के AI से बने होने की 99 प्रतिशत संभावना जताई गई.

  • इसके सिवा हमने इस वीडियो की गहन पड़ताल के लिए इसे Deep-fake-O-Meter पर भी चेक किया, वहां भी AI से बने वीडियो की पहचान करने वाले कुछ टूल्स ने इस वीडियो के AI से बने होने की शत प्रतिशत संभावना जताई.

निष्कर्ष: ईसा मसीह को स्वर्ग का मार्ग बताते पीएम मोदी का वायरल वीडियो असली नहीं बल्कि AI की मदद से बनाया गया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×