ADVERTISEMENTREMOVE AD

CJP प्रदर्शनकारियों को धमकी देते निशिकांत दुबे का यह वीडियो एडिटेड है

यह वीडियो असली नहीं है, इसमें छेड़छाड़ की गई है.

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है, जिसमें वह कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन में विरोध करने वाले लोगों के बारे में बात कर रहे हैं.

दावा: इस क्लिप में निशिकांत दुबे को यह कहते हुए सुना जा सकता है,

"जो भी छात्र इस 'कॉकरोच जनता पार्टी' के उकसावे में आकर सड़कों पर उतरेंगे, उन्हें बहुत भयानक अंजाम भुगतना पड़ेगा. हम ऐसी कार्रवाई करेंगे कि उनकी आने वाली पीढ़ियां भी उसे याद रखेंगी. सरकार यह सुनिश्चित करेगी कि इन उपद्रवी छात्रों के नाम हर ब्लैकलिस्ट में शामिल किए जाएं, ताकि उन्हें जिंदगी में कभी कोई सरकारी या प्राइवेट नौकरी न मिल सके. उनका पूरा करियर बर्बाद हो जाएगा. और बात यहीं खत्म नहीं होगी. जिन माता-पिता ने अपने बच्चों को इस गुंडागर्दी में शामिल होने से नहीं रोका, उन्हें भी बिना किसी वारंट के घसीटकर जेल में डाल दिया जाएगा. अब इस अराजकता की कीमत पूरे परिवार को चुकानी होगी."

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह सच है?: नहीं, यह वीडियो असली नहीं है, इसमें छेड़छाड़ की गई है.

  • असल वीडियो में, निशिकांत दुबे सिर्फ पेपर लीक के बारे में बात करते हैं और दावा करते हैं कि जब छात्र अच्छा परफॉर्म नहीं करते हैं तो वे इसे बहाने के तौर पर इस्तेमाल करते हैं.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने Google Lens का इस्तेमाल करके रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया, जिससे हमें Instagram पर ANI का शेयर किया हुआ एक मिलता-जुलता वीडियो मिला.

  • वीडियो में निशिकांत दुबे ने बताया कि हर साल 22 लाख छात्र NEET की परीक्षा देते हैं. उन्होंने आगे कहा कि सभी माता-पिता अपने बच्चों को बहुत पसंद करते हैं और मानते हैं कि वे "पढ़ाई में होशियार" हैं.

उन्होंने आगे कहा कि जब छात्र अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाते, तो वे अपने माता-पिता को यह यकीन दिलाना चाहते हैं कि "हम पढ़ाई में बहुत होशियार हैं, लेकिन पेपर लीक हो जाता है, इसलिए हम मुकाबला नहीं कर पाते."

निशिकांत दुबे ने कहा, "सभी अभिभावकों और बच्चों को यह समझना होगा कि जंतर-मंतर आपके लिए सही जगह नहीं है. अगर आप मेडिकल कॉलेज में दाखिला लेना चाहते हैं, इंजीनियरिंग में जाना चाहते हैं, या IAS या IPS अधिकारी बनना चाहते हैं, तो आप सभी को शिक्षा का रास्ता अपनाना होगा (अपनी पढ़ाई पर ध्यान देना होगा)."

  • निशिकांत दुबे ने छात्रों या विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों को किसी भी तरह की धमकी नहीं दी.

  • हमें वही वीडियो हिंदुस्तान टाइम्स के इंस्टाग्राम अकाउंट पर भी मिला.

('निशिकांत दुबे ने प्रदर्शनकारियों को धमकाया') यह कीवर्ड सर्च करने पर हमें कोई ऐसे विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें निशिकांत दुबे के इस बयान की पुष्टि की गई हो.

हमने इसके ऑडियो एलिमेंट को Hiya के डीपफेक वॉयस डिटेक्टर पर चेक किया जिसने इस ऑडियो को 100 में से 32 का ऑथेंटिसिटी स्कोर दिया और यह बताया कि सैंपल की गई यह ऑडियो संभवता डीपफेक है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष: सांसद निशिकांत दुबे के CJP के नेतृत्व में हुए विरोध प्रदर्शनों में शामिल लोगों को धमकी देने का एडिटेड वीडियो भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×