ADVERTISEMENTREMOVE AD

तमिलनाडु में हिंदू धर्म विभाग के लिए मुस्लिम मंत्री बनाए जाने का दावा झूठा

वीएमएस मुस्तफा को अभी तक कोई मंत्रालय नहीं दिया गया है इसके साथ ही अभी सिर्फ 09 मंत्रियों का शपथग्रहण हुआ है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

तमिलनाडु विधानसभा चुनावों के नतीजे आ गए हैं ऐसे में तमिलगा वेट्री कझगम (TVK) के अध्यक्ष सी. जोसेफ विजय ने 10 मई 2026 को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ले ली है.

दावा: ऐसे ही एक पोस्ट शेयर कर दावा किया जा रहा है कि हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग का मंत्री एक मुस्लिम MLA मुस्तफा को बना दिया गया है.

( ऐसे ही दावा करने वाला अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • वीएमएस मुस्तफा तमिलनाडु में तमिलागा वेट्री कड़गम (TVK) की ओर से विधान सभा के सदस्य (MLA) हैं.

  • वीएमएस मुस्तफा को अभी तक कोई मंत्रालय नहीं दिया गया है इसके साथ ही अभी सिर्फ 09 मंत्रियों का शपथग्रहण हुआ है.

  • TVK के नेतृत्व में नई सरकार का गठन होने के बाद हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग का मंत्री 15 मई 2026 तक नहीं बनाया गया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स इंटरनेट पर सर्च किए. हमारी सर्च में हमें Indian Express की यह न्यूज रिपोर्ट मिली. इस रिपोर्ट में TVK की और से नियुक्त किए गए 09 मंत्रियों के नाम थे जिनमें वीएमएस मुस्तफा का नाम शामिल नहीं था.

आधिकारिक प्रेस रिलीज के मुताबिक तमिलनाडु कैबिनेट मंत्रियों के नाम:

  • एन आनंद

  • अद्भुत अर्जुन

  • केजी अरुणराज

  • केए सेनगोट्टैयन

  • पी वेंकटरमणन

  • आर निर्मलकुमार

  • राजमोहन

  • टीके प्रभु

  • एस कीर्तन

ADVERTISEMENTREMOVE AD

आधिकारिक प्रेस रिलीज और मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक अभी तक इन कैबिनेट मंत्रियों को मंत्रालय आवंटित नहीं किया गया है.

  • वी.एम.एस. मुस्तफ़ा तमिलनाडु मुस्लिम लीग पार्टी के संस्थापक-अध्यक्ष हैं. वह TVK का प्रतिनिधित्व करते हुए टीवी चैनलों पर नजर आने वाले प्रमुख चेहरों में से एक रहे हैं. TVK ने मुस्लिम वोटों को ध्यान में रखते हुए मदुरई सेंट्रल से उन्हें खड़ा किया था जिसमें उन्होंने जीत हासिल की थी.

  • तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने 13 मई 2026 को राज्य विधानसभा में अहम विश्वास मत जीत कर सरकार बनाने का दावा पुख्ता कर लिया था. उन्हें 144 विधायकों का समर्थन मिला, जिसमें उनकी अपनी पार्टी TVK के विधायक भी शामिल थे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने इस मामले पर स्पष्टीकरण के लिए हिंदू धार्मिक एवं धर्मार्थ बंदोबस्ती विभाग के सेक्रेटरी से भी संपर्क किया है उनका जवाब आने पर इस रिपोर्ट को अपडेट किया जाएगा.

निष्कर्ष: तमिलनाडु में हिंदू धार्मिक स्थलों के विभाग का मंत्रालय TVK के एक मुस्लिम MLA को सौंपने का दावा गलत है, अभी तक इस विभाग में किसी को भी मंत्री नियुक्त नहीं किया गया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×