ADVERTISEMENTREMOVE AD

बेसुध नजर आ रहीं ममता बनर्जी का पुराना वीडियो हालिया चुनावों से जोड़कर वायरल

यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2021 का है और इसका हालिया बंगाल विधानसभा चुनावों से कोई संबंध नहीं है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

बंगाल में विधानसभा चुनावों के नतीजे आने के बाद नई सरकार का गठन हो चुका है. सुवेंदु अधिकारी ने 09 मई को बतौर मुख्यमंत्री शपथ ली. ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) को हार का सामना करना पड़ा है.

दावा: इस बीच सोशल मीडिया पर ममता बनर्जी की एक वीडियो शेयर की जा रही है जिसमें वह बेसुध अवस्था में नजर आ रही है, इस तस्वीर को हालिया चुनावों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2021 का है और इसका हालिया बंगाल विधानसभा चुनावों से कोई संबंध नहीं है.

  • साल 2021 में विधानसभा चुनावों के दौरान नंदीग्राम में ममता बनर्जी के पैर में चोट लग गई थी जिसे उन्होंने अपने ऊपर हुए हमले की वजह से लगी चोट बताया था.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें इस वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य The Economic Times की इस न्यूज रिपोर्ट में मिला जिसे 10 मार्च 2021 को अपलोड किया गया था.

  • इस रिपोर्ट में लिखा था कि, "पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने दावा किया जब वह अपनी कार के पास थीं, तब कुछ लोगों द्वारा "धक्का दिए जाने" से उनके पैर में चोट लग गई. जबकि स्थानीय चश्मदीदों ने कहा कि कोई हमला नहीं हुआ और इसे एक हादसा करार दिया."

  • इसके साथ ही हमें Hindustan Times की 10 मार्च 2021 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे.

  • इस रिपोर्ट में लिखा था कि, "नंदीग्राम में चुनाव प्रचार के दौरान ममता बनर्जी घायल, 'साजिश' का आरोप लगाया."

  • इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च करने पर हमें Business Standard की 11 मार्च 2021 की यह न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे और इसमें लिखा था कि, "नंदीग्राम में एक जनसभा के दौरान कुछ लोगों द्वारा धक्का दिए जाने से पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी घायल हो गईं."

  • हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई हालिया न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें ममता बनर्जी के घायल होने की खबर हो. हाल ही में ममता बनर्जी ने CRPF के ऊपर उनके साथ धक्का मुक्की और मारपीट करने का आरोप लगाया था लेकिन यह वायरल वीडियो 2021 का है इस वीडियो का हालिया घटनाओं से कोई संबंध नहीं है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष: बेसुध अवस्था में नजर आ रहीं ममता बनर्जी के पुराने वीडियो को हालिया विधानसभा चुनावों से जोड़कर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×