ADVERTISEMENTREMOVE AD

गैस खत्म होने के बाद सूरत या दिल्ली से घर लौटते लोगों का नहीं है यह वीडियो

इस वडियो का किसी भी शहर में गैस खत्म होने से कोई संबंध नहीं है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें रेलवे स्टेशन से दिखने वाली एक जगह पर भारी भीड़ को देखा जा सकता है. ईरान-इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के दौरान देश के अलग-अलग जगहों से गैस की आपूर्ति में कमी आने की रिपोर्ट आ रही है.

दावा: इस बीच इस वीडियो को शेयर कर यह दावा किया जा रहा है कि सूरत या दिल्ली में गैस खत्म हो जाने के बाद वहां से लोग अपने अपने गांव या घर जा रहे हैं.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हालिया नहीं बल्कि पुराना है और इसका किसी भी शहर में गैस खत्म होने से कोई संबंध नहीं है.

  • इसके साथ ही सरकार ने दावा किया है कि देश में कहीं भी गैस सप्लाई की कोई कमी नहीं है और ऐसे दावों को महज अफवाह बताया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो b2k_official_r नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट पर मिला जिसे 02 दिसंबर 2025 को अपलोड किया गया था.

  • इस वीडियो के कैप्शन में वीडियो के संदर्भ या लोकेशन की जानकारी नहीं दी गई थी लेकिन वीडियो में नजर आ रहे बोर्ड को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि इसमें Exit Kona Express way लिखा हुआ था. इसके साथ ही इसके ऊपर बांग्ला भाषा में भी कुछ लिखा था.

  • Kona Express सर्च करने पर हमने पाया कि पश्चिम बंगाल के हावड़ा में कोना एक्सप्रेसवे (NH117) मुख्य रूप से विद्यासागर सेतु (दूसरा हुगली पुल) के माध्यम से कोलकाता से जुड़ता है.

  • वीडियो में नजर आ रही इन चीजों से यह साफ हो गया कि वायरल वीडियो सूरत या दिल्ली का नहीं है बल्कि पश्चिम बंगाल के किसी स्टेशन का है.

  • हम इस वीडियो की लोकेशन और संदर्भ का पता नहीं लगा पाएं, लेकिन यह वीडियो इस अकाउंट और एक अन्य अकाउंट पर इजरायल-ईरान और अमेरिका के हालिया युद्ध की शुरुआत; जो की 28 फरवरी 2026 है; उससे पहले से इंटरनेट पर मौजूद है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

देश के अलग-अलग इलाकों में LPG गैस की अपूर्ति में रुकावट या कमी के दावे 28 फरवरी 2026 के बाद शुरू हुए हैं, भारत सरकार ने इन दावों को भ्रामक बताते हुए आश्वस्त किया है कि देश में पर्याप्त LPG और पेट्रोल मौजूद है, पैनिक बुकिंग कर परेशान ना हो.

निष्कर्ष: भीड़भाड़ का यह वीडियो सूरत में गैस खत्म होने के बाद घर वापिस लौटते लोगों का नहीं है, यह वायरल वीडियो पुराना है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×