ADVERTISEMENTREMOVE AD

नेतन्याहू का यह वीडियो ईरानी हमले से बच कर भागने का नहीं है

यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2021 का है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

इजरायल-ईरान और अमेरिका के बीच युद्ध जारी है इस बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किए जा रहे हैं. इसी कड़ी में इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिनमें उन्हें भागते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि यह वीडियो हालिया है और इसमें बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के हमलों से बचकर भागते हुए देखा जा सकता है.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2021 का है.

  • यह वीडियो दिसंबर 2021 का है और इसमें नेतन्याहू को इजरायल की नेसेट (Knesset) में दौड़ते हुए दिखाया गया है, जो इजरायल का प्रतिनिधि सदन है.

हमें सच का पता कैसे चला?: Google Chrome पर Google Lens का इस्तेमाल करके, हमने वायरल वीडियो के एक हिस्से पर 'रिवर्स इमेज सर्च' का इस्तेमाल किया.

  • हमारी सर्च में हमें 27 अगस्त 2024 को शेयर की गई यह X पोस्ट मिली, जिससे पता चला कि यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि पुराना है.

यहां से अंदाजा लेते हुए हमने हिब्रू कीवर्ड 'נתניהו לרוץ' (Netanyahu run) का इस्तेमाल करके सर्च किया और Google सर्च पर एक टाइम फिलटर लगाया, ताकि हमें अगस्त 2024 से पहले के नतीजे मिल सकें.

  • इस सर्च से हम यह Instagram पोस्ट मिली जिसे Netanyahu के वेरिफाइड अकाउंट से 14 दिसंबर 2021 को शेयर किया गया था.

  • इसे हिब्रू भाषा में एक कैप्शन के साथ शेयर किया गया था, जिसका मोटा-मोटा अनुवाद यह है: "मुझे हमेशा आपके लिए दौड़ने पर गर्व होता है. यह तस्वीर आधे घंटे पहले Knesset में ली गई थी."

  • यह वीडियो नेतन्याहू के X अकाउंट पर भी उसी कैप्शन के साथ शेयर किया गया था.

नेसेट (Knesset) इजरायल का प्रतिनिधि सदन है, जो काफी हद तक भारत की संसदीय प्रणाली जैसा ही है; यहां राजनीतिक नेता देश के लिए विधायी निर्णय लेने और कार्रवाई करने के लिए इकठ्ठा होते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इससे पहले भी यह वीडियो कुछ इसी तरह के भ्रामक दावों के साथ शेयर हुआ था, हमने तब भी इसकी फैक्ट-चेक रिपोर्ट की थी, आप हमारी वह फैक्ट-चेक रिपोर्ट यहां पड़ सकते हैं.

निष्कर्ष: सोशल मीडिया पर इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू का पुराण वीडियो इस झूठे दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि इसमें इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू को ईरान के मिसाइल हमलों के बीच भागते हुए दिखाया गया है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×