ADVERTISEMENTREMOVE AD

दुबई के बुर्ज खलीफा में आग लगने का यह वीडियो असली नहीं AI है

ईरानी हमलों में बुर्ज खलीफा में आग लगने की कोई घटना दर्ज नहीं की गई है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

इजरायल-ईरान और अमेरिका में जारी युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें यूनाइटेड अरब अमीरात (UAE) के बुर्ज खलीफा में आग लगते हुए देखा जा सकता है.

यूजर्स ने क्या कहा?: यूजर्स ने इस पोस्ट को अलग-अलग कैप्शन के साथ शेयर किया है जिसमें आम तौर पर यह जानकारी दी गई है कि, "दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर 1800 मिसाइलों का कहर बुर्ज खलीफा पर हमला, दुबई में मचा हड़कंप."

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

सच क्या है?: यह वीडियो आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से बनाया गया है और इसमें असली विज़ुअल्स नहीं दिखाए गए हैं.

वायरल वीडियो में कमियां: वायरल वीडियो को ध्यान से देखने पर, हमें कई बार ऐसा लगा कि लोग एक-दूसरे में मिक्स हो जा रहे थे. इसके साथ ही इस वीडियो क्लिप के ग्राफिक भी दिखने में काफी बनावटी नजर आ रहे थे.

  • इन बातों से हमें यह शक हुआ कि यह वायरल क्लिप AI की मदद से बनी हो सकती है.

डिटेक्शन टूल्स से पड़ताल?: टीम WebQoof ने इस वीडियो की सच्चाई को पुख्ता करने के लिए इसे AI से बने कंटेंट की पहचान करने वाले डिटेक्शन टूल्स — 'Hive Moderation' और 'DeepFake-O-Meter' से चेक किया.

  • Hive Moderation ने इस वीडियो के AI से बने होने की 99 प्रतिशत से ज्यादा संभावना जताई.

  • वहीं 'DeepFake-O-Meter' के तीन डिटेक्टर ने इस बात के पक्के नतीजे दिए कि वायरल क्लिप AI टूल्स की मदद से बनी है.

  • वीडियो के AI से बने होने की 99 प्रतिशत से ज्यादा संभावना

    (सोर्स - Hive/स्क्रीनशॉट)

निष्कर्ष: यह साफ है कि वायरल वीडियो AI टूल्स की मदद से बनाया गया है और इसमें असली विज़ुअल्स नहीं दिखाए गए हैं.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

फैजान अहमद

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×