सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक न्यूज एंकर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा के इस्तीफे देने और उनके खिलाफ एफआईआर होने की बात कर रही है.
वीडियो में क्या है ? वायरल वीडियो में एक न्यूज एंकर को यह कहते हुए सुना जा सकता है कि, "असम के नफरती मुख्यमंत्री की कुर्सी जाने वाली है मुसलमानों के खिलाफ नफरत भरे बयान देने पर कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है, कोर्ट ने पुलिस को एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई करने का आदेश दिया है. "
क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.
सच क्या है ? यह वीडियो असली नहीं है बल्कि AI की मदद से बनाई गई है.
सुप्रीम कोर्ट में हिमंता बिस्वा सरमा के बयानों के खिलाफ याचिका दायर और स्वीकार जरूर की गई है लेकिन अबतक इसमें कोई फैसला नहीं आया है.
हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ कोर्ट से FIR का कोई आदेश नहीं आया है न ही SIT के गठन का कोई आदेश आया है, उनके खिलाफ दायर की गई याचिका में इसकी मांग की गई है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने यह रिपोर्ट लिखे जाने तक ऐसा कोई आदेश नहीं दिया है.
हिमंता बिस्वा सरमा के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे देने को लेकर भी कोर्ट ने कोई टिपण्णी नहीं की है.
हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें लिखा हो कि कोर्ट ने हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ FIR दर्ज करवाने का आदेश दिया हो.
हिमंता बिसवा सरमा के भविष्य में सीएम पद के इस्तीफे को लेकर पुष्टि की भी कोई खबर नहीं है.
इसके सिवा हमें इस वीडियो में एंकर के हाव-भाव और आवाज के मेल ना खाने से वीडियो में छेड़छाड़ होने का शक हुआ.
हमने इस वीडियो को AI कॉन्टेंट की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया, जहां हमें इस वीडियो के AI से बने होने की 78 प्रतिशत संभावना जताई गई.
LiveLaw के मुताबिक सुप्रीम कोर्ट में हुई पहली सुनवाई में ही चीफ जस्टिस सूर्यकांत ने याचिकाकर्ताओं को इस मामले को लेकर हाई कोर्ट जाने का आदेश दिया था, CJI ने सुप्रीम कोर्ट में आगे इस मामले पर सुनवाई से साफ इंकार किया है.
क्या है विवाद ? सुप्रीम कोर्ट में हिमंता बिस्वा सरमा के खिलाफ पिटीशन कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया (मार्क्सिस्ट), कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की लीडर एनी राजा और कुछ दूसरे लोगों ने फाइल की थीं. उन्होंने सरमा के 'मिया मुसलमानों' पर अप्पतिजनक कमेंट्स, उनके इकोनॉमिक बॉयकॉट की अपील वाले कमेंट्स, और BJP असम के X पर हाल ही में पोस्ट किए गए एक वीडियो, जिसमें सरमा उन लोगों पर गोली चला रहे हैं जो साफ तौर पर मुसलमान हैं. इन सभी आरोपों के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका दायर की थी.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
