ADVERTISEMENTREMOVE AD

गुजरात चुनाव और FIFA से जुड़े इस हफ्ते के वायरल भ्रामक दावों का क्या है सच?

इस हफ्ते सोशल मीडिया पर वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

गुजरात विधानसभा चुनाव (Gujarat Assembly Elections) के पहले चरण की वोटिंग 1 नवंबर को हुई और इसी बीच जारी रहा इस चुनाव से जुड़े भ्रामक दावों का सिलसिला. दूसरी तरफ फीफा (FIFA World Cup 2022) को लेकर किए जा रहे गलत दावे भी सोशल मीडिया पर रुके नहीं हैं. क्विंट की फैक्ट चेकिंग टीम वेबकूफ इन सभी दावों की लगातार पड़ताल कर रही है. एक नजर में जानिए इनका सच.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हार्दिक पटेल ने बीजेपी को वोट न देने की अपील की ? 

गुजरात विधानसभा चुनाव के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के कई नेताओं ने बीजेपी नेता हार्दिक पटेल का एक वीडियो शेयर किया. वीडियों में उन्हें बीजेपी को वोट न देने की कसम खिलाते देखा जा सकता है.

वीडियो दिसंबर 2017 का है, यानी 5 साल पुराना. तब विधानसभा चुनाव से पहले हार्दिक पटेल ने भाषण दिया था.

पूरी पड़ताल यहां देखें

फ्लाईओवर की ये तस्वीर क्या मुंबई की है ? 

सोशल मीडिया पर भारतीय जनता पार्टी का एक कैंपेन ग्राफिक शेयर हो रहा है. इस ग्राफिक में एक मल्टीलेन फ्लाईओवर के साथ-साथ गुजराती में टेक्स्ट लिखा हुआ है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

ग्राफिक में दिख रहा फ्लाईओवर महाराष्ट्र के मुंबई में बना सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड है. हमें स्टॉक इमेज वेबसाइट Shutterstock पर एक तस्वीर मिली, जिसमें बताया गया था कि फोटो में 2 नवंबर 2014 को मुंबई में स्थित सांताक्रूज-चेंबूर लिंक रोड को देखा जा सकता है.

पूरी पड़ताल यहां देखें

ADVERTISEMENTREMOVE AD

गुजरात में AAP के CM कैंडिडेट के रोड शो में कोई नहीं पहुंचा?

गुजरात विधानसभा चुनाव में (AAP) की तरफ से मुख्यमंत्री पद के दावेदार इसुदन गढ़वी के रोड शो का एक वीडियो वायरल है. दावा किया जा रहा है कि उनकी रैली में कोई समर्थक नहीं पहुंचा.

वीडियो 17 मई 2022 का है. यानी ये वीडियो इसुदन गढ़वी के नाम का AAP के सीएम चेहरे के रूप में ऐलान होने से पहले का है.

पूरी पड़ताल यहां देखें

ADVERTISEMENTREMOVE AD

गुजरात चुनाव के बीच पैरों पर गिरकर वोट मांग रहे बीजेपी नेता ? 

गुजरात चुनाव से जोड़कर सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें एक शख्स लेटकर बुजुर्ग महिला के पैर छूता नजर आ रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

फोटो में दिल्ली के विकासपुरी से पूर्व बीजेपी विधायक संजय सिंह दिख रहे हैं. संजय सिंह साल 2020 में भी दिल्ली विधानसभा चुनावों के दौरान इसी सीट से बीजेपी प्रत्याशी थे. ये फोटो तब की है, जब वो साल 2020 में चुनाव प्रचार कर रहे थे.

पूरी पड़ताल यहां देखें

ADVERTISEMENTREMOVE AD

रोजा रखने वाली हिंदू लड़की और घायल लड़की अलग-अलग हैं

सोशल मीडिया पर दो तस्वीरों का एक कोलाज शेयर हो रहा है. एक में पेपर की कटिंग दिख रही है और उसमें लिखा है कि शिवानी और रिया नाम की दो लड़कियों ने रोजा रखा. वहीं दूसरी फोटो में दिख रही लड़की के चेहरे पर चोट के निशान दिख रहे हैं. दोनोंं तस्वीरों का आपस में कोई संबंध नहीं है. पहली तस्वीर मध्य प्रदेश की है और दूसरी पाकिस्तान की

दोनोंं तस्वीरों का आपस में कोई संबंध नहीं है. पहली तस्वीर मध्य प्रदेश की है और दूसरी पाकिस्तान की.

पूरी पड़ताल यहां देखें

ADVERTISEMENTREMOVE AD

FIFA में फैंस ने स्टेडियम में बम फेंके ? 

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कुछ लोग स्टेडियम में धुआं छोड़ने वाले बम फेंकते दिख रहे हैं. वीडियो को कतर में चल रहे फीफा वर्ल्ड कप 2022 का बताकर शेयर किया जा रहा है.

असल में ये वीडियो जर्मनी के हैमबर्ग का है और 2018 से ही ये वीडियो इंटरनेट पर है.

पूरी पड़ताल यहां देखें

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×