ADVERTISEMENTREMOVE AD

डिफेंडर गाने का सीन नेपाल में मुस्लिम युवकों को दी गई फांसी का बताकर वायरल

यह नेपाल में हुई किसी असली घटना का वीडियो या फोटो नहीं है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर तीन पुरुषों को सरेआम फांसी दिए जाने की एक वीडियो वायरल हो रही है. इस वीडियो को शेयर करते हुए दावा किया कि इसमें नेपाल में सरेआम फांसी पर लटकाए गए तीन मुस्लिम पुरुष दिखाए गए हैं, जिन्होंने एक हिंदू लड़की का रेप किया था.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह नेपाल में हुई किसी असली घटना का वीडियो या फोटो नहीं है.

  • वायरल वीडियो पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख के डिफेंडर गाने का है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो इस इंस्टाग्राम पोस्ट में मिला.

  • इस पोस्ट की डिटेल में लिखा था कि यह मनकीरत औलख के Defender song का गाना है.

  • यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे संबंधित कीवर्ड सर्च किए. हमारी सर्च में हमें मनकीरत औलख का म्यूजिक वीडियो Defender मिला, जिसे 5 अप्रैल, 2024 को YouTube पर अपलोड किया गया था.

  • दोनों वीडियो के दृश्यों को आपस में मिलाने पर देखा जा सकता है कि दोनों वीडियो में पुरुषों के कपड़ें, वीडियो का बैकग्राउंड और अन्य समानताएं देखीं जा सकती हैं.

  • वायरल वीडियो में नजर आ रहे बैकग्राउंड की गूगल लेंस की मदद से जांच करने पर हमने पाया कि यह पटियाला में मौजूद किला मुबाराक है, जहां डिफेंडर गाने की शूटिंग भी की गई है और गाने में इसी किले के बहार 3 पुरुषों को क्रेन की मदद से लटकता हुआ दिखाया गया है.

हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट या आधिकारिक पोस्ट नहीं मिली जिसमें नेपाल में ऐसी किसी घटना होने की पुष्टि की गई हो.

निष्कर्ष: डिफेंडर गाने के सीन को नेपाल में 3 मुस्लिम युवकों को रेप के लिए फांसी देने का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×