ADVERTISEMENTREMOVE AD

'पाकिस्तान में बाढ़ की वजह लोगों का कुरान न पढ़ना' बताता ये स्क्रीनशॉट एडिटेड है

ओरिजिनल आर्टिकल की हेडलाइन बाढ़ प्रभावित इलाके खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना को बुलाए जाने के संबंध में थी.

Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

पाकिस्तान (Pakistan) के न्यूज ऑर्गनाइजेशन Dawn के नाम पर स्क्रीनशॉट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. स्क्रीनशॉट में जो आर्टिकल दिख रहा है, उसकी हेडलाइन में लिखा है कि पाकिस्तान में बाढ़ ''जलवायु परिवर्तन की वजह से नहीं, बल्कि इसलिए आई है, क्योंकि लोग कुरान नहीं पढ़ते''.

ये दावा ऐसे समय वायरल हो रहा है जब पाकिस्तान कई इलाकों में बाढ़ का सामना कर रहा है. 31 अगस्त तक इस बाढ़ की वजह से 1,136 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं.
ADVERTISEMENTREMOVE AD

पड़ताल में हमने पाया कि स्क्रीनशॉट एडिटेड है. ओरिजिनल आर्टिकल की हेडलाइन बाढ़ प्रभावित इलाके खैबर पख्तूनख्वा में पाकिस्तानी सेना को बुलाए जाने के संबंध में थी. Dawn ने खुद एक आर्टिकल पब्लिश कर वायरल स्क्रीनशॉट को गलत बताया है और लिखा है कि ये ''जनता को गुमराह'' करने का प्रयास है.

दावा

कई सोशल मीडिया यूजर्स ने स्क्रीनशॉट को ओरिजिनल आर्टिकल मानकर शेयर किया है.

ऐसे ही और पोस्ट के आर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

पड़ताल में हमने क्या पाया

वायरल स्क्रीनशॉट में आर्टिकल के पब्लिश होने की तारीख 27 अगस्त दिख रही है. इसके अलावा, बायलाइन में सलीम शाहिद, मंजूर अली और इफ्तिखार ए. खान के नाम दिख रहे हैं.

स्क्रीनशॉट वर्टिकल लेआउट में है, जिससे पता चलता है कि इसे मोबाइल डिवाइस में लिया गया था.

हमने वायरल स्क्रीनशॉट को रिवर्स इमेज सर्च किया. इससे हमें Dawn का एक आर्टिकल मिला, जो 27 अगस्त को पब्लिश हुआ था और इसमें वही तस्वीर और बायलाइन थीं, जो वायरल स्क्रीनशॉट में दिख रही हैं. इस आर्टिकल की हेडलाइन थी, "Army called in as KP faces flood threat"(अनुवाद- केपी बाढ़ के खतरे का सामना कर रहा है, इसलिए बुलाया गया आर्मी को).

Wayback Machine का इस्तेमाल कर हमने ये भी चेक किया कि कहीं ऐसा तो नहीं है कि आर्टिकल की हेडलाइन पहले कुछ और रही हो. हालांकि, हमें जो आर्काइव मिले उनमें भी हेडलाइन में कोई बदलाव नहीं दिखा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने इस आर्टिकल के स्क्रीनशॉट की तुलना वायरल स्क्रीनशॉट से की. हमने पाया कि वायरल स्क्रीनशॉट में सिर्फ हेडलाइन को एडिट किया गया था. बाकी चीजें वैसी ही थीं.

दोनों स्क्रीनशॉट में फॉन्ट और स्पेसिंग में भी अंतर दिख रहा है.

हमें Dawn पर पब्लिश एक आर्टिकल भी मिला. जिसमें वायरल स्क्रीनशॉट को फर्जी बताया गया था और लिखा गया था कि ये "जनता को गुमराह करने" का प्रयास है.

पब्लिकेशन ने भी एडिटेड स्क्रीनशॉट और अपनी स्टाइल गाइड के बीच तुलना कर स्क्रीनशॉट की कमियां भी बताईं. इसमें बताया गया है कि वायरल स्क्रीनशॉट में हेडलाइन के आखिर में फुल स्टॉप है, जबकि ऑर्गनाइजेशन इसका इस्तेमाल नहीं करता.

मतलब साफ है, पाकिस्तान में आई बाढ़ के दौरान एक आर्टिकल का एडिटेड स्क्रीनशॉट शेयर किया जा रहा है. जिसमें ये लिखा दिख रहा है कि पाकिस्तान में इसलिए बाढ़ आई क्योंकि लोग कुरान नहीं पढ़ते. जबकि ऐसा कोई आर्टिकल Dawn में छपा ही नहीं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9643651818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×