ADVERTISEMENTREMOVE AD

प्रदूषण जांच केंद्र की गाड़ी से धुआं निकलने का यह वीडियो हालिया नहीं पुराना है

यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2020 का है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें प्रदूषण जांच केंद्र की गाड़ी से धुंए के रूप में प्रदूषण होता दिख रहा है.

इस वीडियो को हालिया घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2020 का है.

  • वीडियो वायरल होने के बाद परिवहन विभाग ने इस गाड़ी का चालान कर इसको प्रदूषण की जांच करने से रोक दिया था.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो आजतक की 14 फरवरी 2020 की इस न्यूज रिपोर्ट में मिला.

  • इस रिपोर्ट के टाइटल में लिखा था, "प्रदूषण जांच करने वाली वैन खुद ‘बीमार’, छोड़ते दिखी काला धुआं."

  • रिपोर्ट में लिखा था कि, "राजस्थान के जयपुर में सड़क पर चलती प्रदूषण जांच में प्रयुक्त वैन काला धुआं छोड़ते हुए दिखी. सड़क पर चलने के दौरान किसी ने इस वैन का वीडियो बनाया और फिर उसे वायरल कर दिया." 

  • हमारी सर्च में हमें आजतक कि एक अन्य रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य थे और इस रिपोर्ट को 13 फरवरी 2020 को पब्लिश किया गया था.

हमारी सर्च में हमें मार्च 2020 की एक X प्रीमियम यूजर की यह X पोस्ट भी मिली जिसमें वायरल वीडियो शामिल था.

निष्कर्ष: प्रदूषण जांच केंद्र की गाड़ी से धुंए निकलने के पुराने वीडियो को हालिया बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×