ADVERTISEMENTREMOVE AD

सांप्रदायिक दावों के साथ वायरल यह वीडियो पश्चिम बंगाल नहीं बांग्लादेश का है

यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है बल्कि बांग्लादेश में मौजूद गोची शाही दरबार शरीफ का है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुछ लोग मस्जिद जैसे दिखने वाली एक धार्मिक जगह के अंदर ढोल-बाजा बजाते हुए दिख रहे हैं.

दावा: इस पोस्ट को हालिया बंगाल चुनाव से जोड़कर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "कोलकाता में चुनाव जीतने कि जश्न मस्जिद में म्यूजिक बजा कर किया जा रहा है. मुसलमानों को परेशान किया जा रहा है."

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो पश्चिम बंगाल का नहीं है बल्कि बांग्लादेश में मौजूद गोची शाही दरबार शरीफ का है.

  • यह वीडियो पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों से पहले है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें यही वीडियो मिला जिसे 26 फरवरी 2026 को अपलोड किया गया था.

  • पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के लिए वोटिंग 25 अप्रैल 2026 से शुरू हुई और नतीजे 04 मई 2026 को आने शुरू हुए थे.

  • यहां से साफ हुआ कि यह वीडियो पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले का है.

  • हमारी सर्च में हमें यही वीडियो goschishahidorbarsharif नाम के यूट्यूब चैनल पर मिला जिसे गाशी शाही दरबार शरीफ़ का वीडियो बताया गया था. गाशी शाही दरबार शरीफ बांग्लादेश के रावज़ान में मौजूद एक धार्मिक स्थल है.

  • इस यूट्यूब चैनल पर हमारी पड़ताल में हमने पाया कि इस गाशी शाही दरबार शरीफ में इस तरह के और भी संगीत या कव्वाली के कार्यक्रम अपलोड किए गए थे.

हमें इस चैनल पर वायरल वीडियो से मेल खाते हुए अन्य वीडियो भी मिले जिसके कैप्शन में बांग्ला भाषा में लिखा था, "असाधारण संगीत, बांसुरी की मनमोहक धुनें—गोशची शाही दरबार शरीफ़."

  • इससे सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें Google Maps पर गाशी शाही दरबार शरीफ़ की यह लोकेशन मिली, जो बांग्लादेश के चट्टोग्राम के राओजान के पास मौजद थी.

  • वायरल वीडियो से मेल खाते हुए अन्य वीडियो में यह लोकेशन गाशी शाही दरबार शरीफ से मेल खा रही थी.

हमने इससे सम्बंधित कीवर्ड सर्च किए हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट या पोस्ट नहीं मिली जिसमें यह पुष्टि की गई हो कि पश्चिम बंगाल में हिन्दुओ ने मस्जिद के अंदर बैंड-बाजा बजाकर मुस्लिमों को परेशान किया हो.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष: बांग्लादेश की दरगाह में हो रहे एक कार्यक्रम का वीडियो पश्चिम बंगाल की मस्जिद में हुए उपद्रव का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×