ADVERTISEMENTREMOVE AD

असम का पुराना वीडियो पश्चिम बंगाल चुनाव से जोड़कर वायरल

यह तस्वीर पश्चिम बंगाल की नहीं है बल्कि असम के पाथरकांडी की है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

पश्चिम बंगाल के विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की जा रही है जिसमें कुछ मुस्लिम लोगों को बीजेपी का गमछा पहने हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस तस्वीर को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे आने के बाद तस्वीर में नजर आ रहे लोगों ने बीजेपी ज्वाइन कर ली है.

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह तस्वीर पश्चिम बंगाल की नहीं है बल्कि असम के पाथरकांडी की है.

  • वायरल तस्वीर असम और पश्चिम बंगाल में हुए विधानसभा चुनावों से पहले की है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें News 18 North East का यह वीडियो मिला जिसमें 00:33 सेकेंड पर वायरल वीडियो से मेल खाते हुए दृश्य देखे जा सकते हैं.

  • 27 मार्च 2026 को अपलोड की गई इस वीडियो के मुताबिक यह दृश्य असम के पाथरकांडी के थे.

  • हमारी सर्च में हमें यही वीडियो Assam Live 24 नाम के फेसबुक न्यूज पेज पर भी मिले जहां इसे 26 मार्च 2026 को अपलोड किया गया था.

  • इस वीडियो के टाइटल में लिखा था कि, "गले में भाजपा का झंडा लिपटा, सर पर भाजपा की टोपी पहने, मिया जिंदाबाद की आवाज निकाली. मंत्री कृष्णाेंद्रू पाल की उपस्थिति में सैकड़ों मिया बीजेपी में शामिल हुए." (असमिया से हिंदी में अनुवादित)

Ee Sanje News नाम के एक अन्य असमिया फेसबुक पेज पर हमें वायरल तस्वीर से मेल खाते हुए दृश्य वाला वीडियो मिला जिसे 27 मार्च 2026 को अपलोड किया गया था और इसमें लिखा था कि, "असम चुनाव: मुसलमान BJP की ओर मुड़े" (अनुवादित)

  • पश्चिम बंगाल में चुनाव के लिए मतदान 23 अप्रैल 2026 और 29 अप्रैल 2026 को हुए है और असम में चुनाव के लिए वोटिंग 09 अप्रैल 2026 को हुई है और इन सभी चुनावों के नतीजे 04 मई 2026 को आए हैं.

  • यह तस्वीरें मार्च 2026 से इंटरनेट पर मौजूद है जिससे यह साफ होता है कि इनका असम या बेनेगल चुनाव के नतीजों से कोई संबंध नहीं है, यह तस्वीर और वीडियो चुनाव से पहले से इंटरनेट पर मौजूद है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×