ADVERTISEMENTREMOVE AD

AIUDF नेता के मारपीट करने का पुराना वीडियो BJP नेता का बताकर वायरल

यह दावा गुमराह करने वाला है.यह वीडियो मार्च 2025 का है और इसमें AIUDF विधायक शम्सुल हुदा दिखाई दे रहे हैं.

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें एक व्यक्ति दूसरे व्यक्ति की शर्ट पकड़कर उसे थप्पड़ मारता है और फिर केले के पौधे से उस पर हमला करता दिख रहा है. यह घटना एक उद्घाटन समारोह के दौरान की है.

दावा: क्लिप शेयर करने वालों का दावा है कि यह असम का हालिया वीडियो है और इसमें दिख रहे व्यक्ति की पहचान भारतीय जनता पार्टी (BJP) के विधायक के तौर पर की गई है.

(ऐसा ही दावा करने वाली अन्य पोस्ट का आर्काइव यहां देखें.)

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा है?: नहीं, यह दावा सही नहीं है बल्कि गुमराह करने वाला है.

  • हालांकि यह वीडियो असम का है, लेकिन यह मार्च 2025 का है और इसमें ऑल इंडिया यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (AIUDF) के विधायक शम्सुल हुदा दिखाई दे रहे हैं.

हमने सच का पता कैसे लगाया ?: हमने गूगल पर 'Assam MLA slaps man' कीवर्ड का इस्तेमाल कर अपनी पड़ताल शुरू की जिससे हमें NDTV का एक YouTube शॉर्ट मिला, जो 22 मार्च 2025 को पब्लिश हुआ था.

  • इसके कैप्शन में बताया गया था कि बिलासीपारा के असम के MLA ने अपने ही एक समर्थक को "लाल रिबन न देख पाने" की वजह से थप्पड़ मारा और फिर केले के पौधे से उसकी पिटाई की.

  • FirstPost की इस रिपोर्ट में इस वायरल वीडियो में दिख रहे शख्स की पहचान AIUDF के विधायक शम्सुल हुदा के तौर पर की गई, जो पूर्वी बिलासीपारा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करते हैं.

  • इस रिपोर्ट के मुताबिक यह घटना 18 मार्च को हुई थी, जब शम्सुल हुदा को एक शिलान्यास समारोह में रिबन काटने के लिए बुलाया गया था. जब शम्सुल हुदा ने देखा कि समारोह का रिबन लाल नहीं बल्कि गुलाबी रंग का है, तो वे नाराज हो गए और उन्होंने पार्टी कार्यकर्ता को थप्पड़ मार दिया था.

न्यूज ऑर्गनाइजेशन 'India Today North East' ने भी यह वीडियो शेयर किया था और साथ ही उस कार्यकर्ता का बयान भी दिखाया था, जिसकी पहचान साहिदुर रहमान के तौर पर हुई है. उन्होंने कहा कि शम्सुल हुदा का बिना किसी उकसावे के किया गया हमला "अपमानजनक और दर्दनाक" था.

इस रिपोर्ट में बताया गया कि साहिदुर रहमान एक औपचारिक शिकायत दर्ज कराने वाले थे और निर्वाचन क्षेत्र के निवासियों ने शम्सुल हुदा की इस हरकत की निंदा की थी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष: AIUDF के एक विधायक द्वारा एक व्यक्ति के साथ मारपीट करने का पुराना वीडियो इस भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि यह असम में BJP के एक विधायक का हालिया वीडियो है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×