ADVERTISEMENTREMOVE AD

पतंग के साथ उड़ते युवक का वीडियो असली नहीं AI से बना है

यह वीडियो असली घटना का नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि एक बच्चा पतंग उड़ाते हुए खुद ही उस पतंग के साथ उड़ जाता है और कुछ देर तक हवा में झूलता रहता है.

दावा: इस वीडियो को गुजरात की असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

( ऐसे ही दावे करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो असली घटना का नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इस वायरल वीडियो में दिखाई गई घटना से जुड़ी खबर ढूंढने के लिए इससे सम्बंधित कीवर्ड्स इंटरनेट पर सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट या पोस्ट नहीं मिली जो ऐसे किसी घटना की पुष्टि करती हो.

  • इसके बाद हमने यह चेक करने के लिए कि कहीं यह वीडियो AI की मदद से तो नहीं बनाई गई है इसके AI से बने वीडियो और फोटो की पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया.

  • Hive पर यह वीडियो अपलोड करने के बाद Hive ने इस वीडियो के AI से बने होने की 86 प्रतिशत संभावना जताई.

यह वीडियो AI से ही बनाई गई है इसकी पुष्टि करने के लिए हमने इसे AI से बने वीडियो की पहचान करने वाले अन्य टूल DeepFake-O-Meter पर चेक किया, वहां भी इस वीडियो के AI से बने होने की संभावना जताई गई.

निष्कर्ष: पतंग के साथ खुद उड़ते हुए युवक की वायरल वीडियो असली नहीं हिअ बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×