ADVERTISEMENTREMOVE AD

कंतारा का बॉक्सऑफिस पर धमाल जारी, Netflix और बाकी OTT पर क्या देखें?

नेटफ्लिक्स और अमेजन में आपके लिए इस हफ्ते नया क्या?

Published
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

फोन भूत, मिली, डबल एक्सल, यह तीनों फिल्में इस हफ़्ते बॉलीवुड में रिलीज हुई हैं. बॉक्सऑफिस पर ढीली पड़ी कमाई और दर्शकों को निराश करने में तीनों फिल्में एक दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए सबसे बड़ी खुशखबरी. ये दोनों 6 नवंबर को बेबी गर्ल के पैरेंट्स बन गए हैं.और इसे अपनी जिंदगी की सबसे बड़ी खुशखबरी बताया है. शाहरुख खान ने पठान का टीजर रिलीज कर दिया है. ऋषभ शेट्टी की कंतारा बॉक्सऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. नेटफ्लिक्स और अमेजन में आपके लिए इस हफ्ते नया क्या? बताएंगे आपको सब कुछ.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इस हफ्ते की एंटरटेनमेंट जगत में क्या हुआ?

बात शुरू करते हैं उस फिल्म से जिसने अभी तक बॉक्सऑफिस पर धमाल मचा रखा है. 30 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद से ही ऋषभ शेट्टी की 'कांतारा' उफान पर हैं. फिल्म को हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब किया गया है. फिल्म ने अक्टूबर के बीच में माउथ ऑफ वर्ड के जरिए बेहतरीन पब्लिसिटी पाई और इसके बाद कंटारा का हिंदी डब सिनेमाघरों में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहा है. फिल्म की हिंदी वर्जन में शानदार कमाई और दूसरी तरफ फोन भूत, मिली, डबल एक्सल, फिल्मों का पिटना दिखाता है कि बॉस सिर्फ स्टार पावर के दम पर फिल्में चलने का दौर बीत चुका अब तो फिल्म की कामयाबी के लिए कंटेंट में दम होना जरूरी है.

शाहरुख खान ने अपने 57वें जन्मदिन पर पठान का टीजर रिलीज किया. शाहरुख खान की पठान 25 जनवरी 2023 को रिलीज होने जा रही है. पठान और जवान में कन्फ्यूज मत हो जाइएगा क्योंकि शाहरुख खान ही एक और फिल्म जवान अगले साल 02 जून को सिनेमघरों में रिलीज होने जा रही है जिसका टीजर भी रिलीज हो चुका है.

छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन पर महेश मांजरेकर की वीर दौडले सात रिलीज होने जा रही है, यह एक मराठी फिल्म होगी, जिसमें शिवाजी महाराज की भूमिका अक्षय कुमार निभाएंगे. लोग सोशल मीडिया पर कह रहे हैं- उम्मीद करते हैं इसमें वो सम्राट पृथ्वीराज जैसी एक्टिंग स्किल्स का प्रदर्शन ना करें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

चलिए अब आपको बताते हैं कि डोनल्ड ट्रंप की तरह ही कंगना रनौत ने एलन मस्क के ट्विटर को मोनिटाइज करने के फैसले का समर्थन किया है. उन्होंने ट्विटर को सबसे अच्छा प्लेटफार्म बताया है. अब आप कहेंगे बात अगर कंगना की थी तो ट्रंप बीच में कहा से आ गए. दरअसल एलन मस्क के ट्विटर खरीदे जाने से पहले ट्विटर ने हेट स्पीच के लिए ट्रंप और कंगना दोनों का अलग अलग समय पर अकाउंट सस्पेंड कर दिया था. अब दोनों ही लगभग एक स्वर में मस्क के फैसलों की तारीफे कर रहे हैं.

ट्विटर की बात चली तो याद आया शाहरुख खान ने 05 नवंबर को फैंस के लिए #asksrk होस्ट किया जिसमें शाहरुख खान फैंस के सवालों के जवाब देते हैं. इस बार भी अपने बिंदास अंदाज में फैंस के सवालों का जवाब देते वक्त शाहरुख खान ने फैंस का दिल जीत लिया. जैसे शाहरुख से किसी फैन ने पूछा आप इतने हॉट कैसे दिखते हैं, तो शाहरुख का जवाब था शायद चिकन के साथ पेरी पेरी सॉस की वजह से. खैर SRK को उनके इसी अंदाज के लिए तो फैंस पसंद करते है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हम अब बड़े पर्दे से हटकर OTT प्लेटफार्म पर इस हफ्ते नई रिलीज की बात करें तो 02 नवंबर को Netflix पर 'द घोस्ट' और मैनिफेस्ट का सीजन 4 रिलीज हो चुका है. प्राइम वीडियो पर आप अब ponniyin selvan देख सकते हैं, डिजनी प्लस हॉटस्टार पर आलिया और रणबीर की ब्रह्मास्त्र देख सकते हैं और सोनी लिव पर kaiyum kalavum देख सकते हैं.

आप और ड्रामा देखना चाहते हैं तो कलर्स पर सलमान खान की होस्टिंग में चल रहे बिग बॉस 16 का आनंद तो उठा ही सकते हैं जहां अब्दु, साजिद खान, अर्चना गौतम, सुंबुल तौकीर जैसे कंटेस्टेंट इसका पूरा ध्यान रख रहे हैं कि आपके एंटरटेनमेंट में कोई कमी ना रह जाए.

आज के लिए फिलहाल इतना ही आपको हमारा यह वीडियो कैसा लगा यह कमेंट सेक्शन में लिखकर जरूर बताएं, वीडियो को लाइक और चैनल को सब्सक्राइब करना ना भूलें. अगले हफ्ते आपसे फिर मुलाकात होगी रविवार शाम.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×