बिहार में NDA अगर सत्ता में आता है तो क्या बीजेपी नीतीश कुमार को फिर से मुख्यमंत्री बनने देगी? या पार्टी अपना खुद का CM बनाने पर जोर देगी?
ये ऐसे सवाल हैं जिनका सामना बीजेपी नेताओं को न सिर्फ मीडिया से बल्कि अपनी ही पार्टी के समर्थकों से भी करना पड़ रहा है.
इन सवालों का जवाब आसान नहीं है, क्योंकि पार्टी नेतृत्व जो चाहता है और उसके समर्थक व कार्यकर्ता जो चाहते हैं- इन दोनों के बीच स्पष्ट अंतर है.

