बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election Results 2025) के फाइनल नतीजे आ गए हैं और तस्वीर पूरी तरह साफ है. एनडीए ने 200 से ज्यादा सीटों के साथ प्रचंड जीत दर्ज की है, जबकि महागठबंधन 35 के आसपास सिमट गया. इस भारी बहुमत के बीच अब बिहार की राजनीति किस दिशा में जाएगी, यही बड़ा सवाल है.
इस बीच, राज्य की कई हॉट सीटों पर मुकाबला पूरे दिन चर्चा में रहा. कहीं हाई-प्रोफाइल चेहरे थे, कहीं स्टार कैंडिडेट, तो कहीं राजनीतिक विरासत की साख दांव पर थी. अब सीट-दर-सीट जानते हैं किसने बाजी मारी?

