बिहार (Bihar) के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (Sushil Kumar Modi) की 72 साल की उम्र में निधन से पूरे सूबे को झटका लगा है. कुछ महीनों से सुशील मोदी अपने इलाज के दौरान पटना और दिल्ली के बीच चक्कर लगा रहे थे.
लेकिन जब डॉक्टरों ने उनके फाइनल स्टेज कैंसर की जानकारी उन्हें दी तब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसकी जानकारी दी और राज्यसभा में अपने दूसरे कार्यकाल के लिए नामांकन स्वीकार करने से इनकार कर दिया. उन्होंने घोषणापत्र तैयार करने वाली समिति में शामिल होने में असमर्थता भी जताई.

