उल्टी पड़ी फडणवीस की चाल
गिरीश कुबेर इंडियन एक्सप्रेस में लिखते हैं कि पंडित जवाहरलाल नेहरू और वल्लभ भाई पटेल भाषाई आधार पर राज्य बनाए जाने के खिलाफ थे. आरएसएस का भी रुख यही था. कांग्रेस के खिलाफ विभिन्न दलों का मोर्चा भी पहली बार महाराष्ट्र में ही बना जब संयुक्त महाराष्ट्र समिति अस्तित्व में आयी थी. 1950 में आंध्र प्रदेश की मांग करते हुए भूख हड़ताल कर रहे पोट्टी श्री रामुलु की मौत के बाद नेहरू को अपने रुख में बदलाव करना पड़ा. 1956 में राज्य पुनर्आयोग की अनुशंसा पर द्विभाषी बॉम्बे स्टेट का निर्माण हुआ.

