भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) के दौरान 5 फरवरी को झारखंड के रांची में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आरक्षण पर 50 फीसद की सीमा पर बहस को फिर से हवा दे दी.
राहुल गांधी ने कहा, “अगर INDIA ब्लॉक सत्ता में आता है, तो वह आरक्षण पर 50 फीसद की सीमा को हटा देगा और सुनिश्चित करेगा कि दलितों, आदिवासियों, OBC को उनके अधिकार मिलें.” हालांकि, राहुल ने धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों का जिक्र नहीं किया, लेकिन उनके बयान ने विधायी निकायों, सरकारी नौकरियों और शिक्षा संस्थानों में धार्मिक अल्पसंख्यक समूहों के लिए आरक्षण कोटा होने की लंबे समय से चली आ रही बहस को फिर से ताजा कर दिया.

