ADVERTISEMENTREMOVE AD
Members Only
lock close icon

एक BLO की मौत और SIR का डरावना सच

लेखिका आरती जेरथ लिखती हैं कि विपक्ष-शासित राज्यों की तुलना में बीजेपी-शासित राज्यों में अधिक BLO की मौतें हुई हैं.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

एक लोकतंत्र में अगर सरकारी काम के दबाव में किसी एक कर्मचारी की भी मौत हो जाए, तो यह गहरी चिंता का विषय होना चाहिए. लेकिन लगता है कि भारत का चुनाव आयोग (ईसीआई) और नरेंद्र मोदी सरकार, दोनों ने इस गंभीर मुद्दे पर चुप्पी साध ली है. देश के 12 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में चल रही मतदाता सूची की विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision - SIR) प्रक्रिया के दौरान अब तक कई ब्लॉक लेवल ऑफिसर (BLO) की रहस्यमयी मौतें हो चुकी हैं.

इन मौतों का कोई आधिकारिक और केंद्रीय आंकड़ा अब तक सामने नहीं आया है. हालांकि एक बड़े टीवी चैनल ने अलग-अलग जगहों से जानकारी जुटाकर एक सूची बनाई है, जिसके मुताबिक नवंबर से अब तक कम से कम 33 BLO की मौत हो चुकी है.

इनमें से कुछ अधिकारियों ने आत्महत्या से पहले चिट्ठी लिखी, जिसमें उन्होंने SIR से जुड़े काम के भारी दबाव को अपनी मौत की वजह बताया. वहीं कई अधिकारी अचानक दिल का दौरा पड़ने या अत्यधिक तनाव के कारण गिर पड़े और उनकी जान चली गई. अव्यावहारिक समय-सीमा और लगातार दबाव भरे माहौल ने इन कर्मचारियों की सेहत पर गंभीर असर डाला.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Listen to paywalled content
  • Early previews of our Special Projects
×
×