दिल्ली के ओल्ड राजेंद्र नगर के एक कोचिंग के बेसमेंट में तीन UPSC एस्पिरेंट्स की दुखद मौतों पर छात्रों का प्रदर्शन जारी है. ऐसे में मामले की पुलिस जांच में एक ऐसे आरोपी की गिरफ्तारी हुई है जो असमान्य है और जिसका अंदाजा किसी ने नहीं लगाया होगा.
पुलिस ने उस SUV को ड्राइव कर रहे मनुज कथूरिया को गिरफ्तार कर लिया है, जो घटना से कुछ घंटे पहले पानी भरी सड़क से गुजर रही थी. पुलिस का कहना है कि गाड़ी के गुजरने की वजह से पैदा हुई "लहरों" ने स्पष्ट रूप से उस कोचिंग संस्थान के गेट को तोड़ दिया जहां छात्र डूब गए. बेशक, दिल्ली पुलिस ने यह आरोप नहीं लगाया है कि वह मौतों के लिए पूरी तरह जिम्मेदार था, लेकिन यह कुछ हद तक हैरान करने वाला है कि इस त्रासदी के लिए दोषियों को खोजते-खोजते दिल्ली पुलिस इतनी दूर तक जाएगी.

%20(1).jpg?auto=format%2Ccompress&fmt=webp&width=720)