ADVERTISEMENTREMOVE AD

QPodcast: राफेल पर फैसला आज, गडकरी बोले माल्या जी को चोर कहना गलत

सुनें आज की बड़ी खबरें

Published: 
story-hero-img
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

कमलनाथ बनेंगे मध्य प्रदेश के CM, देर रात हुआ एेलान

कमलनाथ मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री होंगे. आखिरकार मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ को सीएम पद की जिम्‍मेदारी सौंप दी गई है. दो दिनों तक चर्चा के बाद पार्टी अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने उनके नाम पर मुहर लगा दी है. वह भोपाल में कांग्रेस विधायक दल की बैठक में नेता चुने गए.

मध्य प्रदेश की 230 विधानसभा सीटों पर आए नतीजों के बाद कांग्रेस 114 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है. कमलनाथ आज राज्यपाल आनंदी बेनपटेल से मिलेंगे.

कमलनाथ को सरकार और संगठन का करीब 40 सालों का अनुभव है. वो 9 बार से छिंदवाड़ा लोकसभा सीट से कांग्रेस के सांसद चुने जाते रहे हैं. इसके अलावा वो केंद्र में कांग्रेस की सरकार में कई मंत्रालय संभाल चुके हैं.

हालांकि राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कौन सीएम होगा इसको लेकर अब भी सस्पेंस जारी है. पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी ने गुरूवार को सीएम पद की दौड़ में शामिल दोनों नेताओं अशोक गहलोत और सचिन पायलट से अलग-अलग मीटिंग की. वहीं छत्तीसगढ़ में सीएम की रेस में भूपेश सिंह बघेल और टीएस सिंह देव चल रहे हैं.

राफेल डील की जांच हो या नहीं, आज फैसला करेगा सुप्रीम कोर्ट

राफेल डील को लेकर सुप्रीम कोर्ट की ओर से आज अहम फैसला आ सकता है. सुप्रीम कोर्ट ने अदालत की निगरानी में इस डील को लेकर जांच किए जाने की मांग वाली याचिकाओं पर 14 दिसंबर के लिए फैसला सुरक्षित रख लिया था.

इस याचिका में अनुरोध किया गया कि राफेल विमानों की डील में कथित अनियमितताओं के लिए सीबीआई को एफआईआर दर्ज करने का निर्देश दिया जाए. केन्द्र सरकार ने फ्रांस से 36 लड़ाकू विमान खरीदने के सौदे का बचाव किया था और इनकी कीमत से संबंधित जानकारी सार्वजनिक करने की मांग का विरोध किया था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

‘एक बार कर्ज न चुका पाने वाले माल्या जी को चोर कहना गलत’

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने गुरुवार को कहा कि एक बार कर्ज नहीं चुका पाने वाले 'विजय माल्याजी' को चोर कहना सही नहीं है. उन्होंने कहा कि संकट से जूझ रहे उद्योगपति का चार दशक तक ठीक समय पर कर्ज चुकाने का रिकॉर्ड रहा है.

गडकरी ने हालांकि, ये भी कहा कि उनका माल्या के साथ किसी तरह का कारोबारी लेनदेन नहीं है. और अगर नीरव मोदी या विजय माल्याजी ने वित्तीय धोखाधड़ी की है तो उन्हें जेल भेजा जाना चाहिए, लेकिन अगर कोई परेशानी में आता है और हम उसपर धोखेबाज का लेबल दे देते हैं तो हमारी अर्थव्यवस्था प्रगति नहीं कर सकती.

बता दें कि हाल ही में ब्रिटेन की एक अदालत ने माल्या को भारत को सौंपने का निर्देश दिया है. माल्या पर 9,000 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप है.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

नेपाल ने 100 रुपये से ज्यादा के भारतीय नोटों पर लगाया बैन

भारत में नोटबंदी के बाद अब नेपाल ने भारत के करेंसी की नोटबंदी कर दी है. दरअसल नेपाल ने भारतीय नोटों के चलन पर रोक लगा दी है. नेपाल सरकार ने 100 रुपये से ज्यादा के भारतीय नोटों के लेनदेन पर रोक लगा दी है. नेपाल के प्रमुख अखबार काठमांडू पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक सरकार ने तत्काल प्रभाव से इस फैसले को लागू करने का आदेश दिया है.

नेपाल सरकार ने लोगों से कहा है कि वे 100 रुपये से ज्यादा के यानी 200, 500 और 2,000 रुपये के नोटों को न रखें. इन्हें अमान्य करार दिया जा चुका है. सिर्फ 100 रुपये के भारतीय नोट को ही नेपाल में कारोबार और दूसरी चीजों के लिए स्वीकार किया जा सकेगा.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

INDvAUS: पर्थ टेस्ट में रोहित और अश्विन के बिना उतरी टीम इंडिया

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच आज से पर्थ के मैदान पर खेला जा रहा है. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है.

टीम इंडिया के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा और स्पिनर रविचंदन अश्विन, दोनों ही इस मैच में नहीं खेलेंगे. पहले टेस्ट मैच में फील्डिंग के दौरान रोहित शर्मा चोटिल हो गए, उनके बैक में इंजरी हो गई है. वहीं अश्विन के पेट की मांसपेशियों में खिंचाव आ गया है, जिस वजह से वो मैच से बाहर हुए हैं. हनुमा विहारी को रोहित शर्मा की जगह टीम में लिया गया है.

चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज़ में भारत ने पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है. एडिलेड में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हराकर इतिहास रचा था.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×