ADVERTISEMENTREMOVE AD

QPodcast:BJP सांसदों के साथ PM की बैठक,3 राज्यों में CM पर सस्पेंस

सुनें आज की बड़ी खबरें

Published: 
story-hero-img
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large
ADVERTISEMENTREMOVE AD

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कौन बनेगा मुख्यमंत्री?

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को जीत हासिल हुई है, लेकिन जीत के बाद इन तीन राज्यों में कांग्रेस का सीएम कौन होगा इस बात पर अबतक फैसला नहीं हो सका है.

बुधवार को हुई विधायक दल की बैठक में ये प्रस्ताव पास किया गया था कि मुख्यमंत्री पद पर अंतिम फैसला पार्टी प्रमुख राहुल गांधी लेंगे. उधर, राहुल गांधी ने ऑडियो मैसेज भेजकर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री पद के लिए उनकी पसंद पूछी है. उधर राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भी मुख्यमंत्री पद पर पेच फंसा हुआ है. इन दोनों राज्यों में भी अब तक ये सवाल अनसुलझा बना हुआ है कि अगला मुख्यमंत्री कौन होगा.

राजस्थान में सचिन पायलट और दो बार के सीएम रह चुके अशोक गहलोत सीएम की रेस में हैं. वहीं छत्तीसगढ़ में एक नहीं दो नहीं बल्कि तीन लोगों का नाम मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं. आज दिल्ली में राहुल गांधी ने एक बैठक बुलाई है. इस बैठक में ही फैसला हो जाएगा कि मध्य प्रदेश का मुख्यमंत्री कौन होगा.

तेलंगाना: केसीआर आज लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

तेलंगाना के विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत से जीतने के बाद टीआरएस की सरकार बनने जा रही है.टीआरएस के प्रमुख के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में आज शपथ लेंगे. केसीआर का यह लगातार दूसरा कार्यकाल होगा. बता दें कि इससे पहले कयास लगाए जा रहे थे कि केसीआर इस बार अपने बेटे को केटी रामाराव को सीएम पद सौंप सकते हैं. बता दें कि तेलंगाना में टीआरएस ने समय से पहले विधानसभा भंग करने का दांव आजमाया था जो सही साबित हुआ. टीआरएस और असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी aimim इस चुनाव में साथ मिलकर चुनाव लड़ी थी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

BJP सांसदों के साथ पीएम मोदी की बैठक, हार पर कर सकते हैं चर्चा

विधानसभा चुनावों में बीजेपी की हार के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी सांसदों और पार्टी के प्रमुख संगठनों के साथ अलग-अलग बैठक करेंगे. प्रधानमंत्री ऐसे समय में पार्टी सांसदों को संबोधित करने वाले हैं जब बीजेपी को 2014 में सत्ता संभालने के बाद पहली बार ऐसे महत्वपूर्ण राज्यों में विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. बीजेपी को मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस के हाथों हार का सामना करना पड़ा, जहां वह सत्ता में थी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

खुदरा महंगाई दर नवंबर में 2.33 फीसदी

सब्जियों, दालों और चीनी की कीमतों में एक साल पहले की तुलना में बड़ी गिरावट का वजह से नवंबर में खुदरा महंगाई दर (रिटेल) घटकर 2.33% रह गई. यह पिछले डेढ़ साल में सबसे कम है. इससे पहले जून 2017 में खुदरा महंगाई दर 1.46 फीसदी रही थी. इस साल अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर घटकर 3.31% रह गई थी.

हाल के महीनों में तेल की कीमतों में कटौती से भारत में महंगाई का दबाव कम हुआ है. अक्‍टूबर की शुरुआत से क्रूड-आयल की कीमतें 30% घटकर 61 डॉलर प्रति बैरल के स्‍तर पर आ गई है.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच 14 दिसंबर से

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का दूसरा मैच 14 दिसंबर यानि शुक्रवार को खेला जाएगा. ये मुकाबला पर्थ के मैदान पर खेला जाएगा. चार टेस्ट मैचों की इस सीरीज़ में भारत ने पहला मुकाबला जीतकर 1-0 की बढ़त बना ली है. एडिलेड में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 31 रन से हराकर इतिहास रचा था.

पहले टेस्ट मैच भारतीय समयानुसार सुबह 5: 30 बजे शुरू हुआ था, लेकिन दूसरे मैच के लिए समय में थोड़ा बदलाव हुआ है. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच मैच भारतीय समयानुसार सुबह 07.50 पर शुरू होगा.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×