ADVERTISEMENTREMOVE AD

'जय राम बोल, स*&% बांग्लादेशी, तुझे मार दूंगा', मधुबनी में मजदूर पर जानलेवा हमला

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की आग भारत के अल्पसंख्यक मुसलमान तक पहुंच गई है.

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

"हम एक दुकान में कुछ सामान लाने गए थे. वहां एक लड़का था उसने हमसे कहा कि भारत माता की जय बोलो, जय हिंद बोलो, जय सीता राम बोलो. हमने कहा कि हम ये नहीं बोल सकते. हां, हम भारत माता की जय बोल सकते हैं, भारत की जय बोल सकते हैं. फिर एक घंटे बाद मेरे रूम पर वो लड़का आया और धमकी दिया. अगले दिन फिर उन लोगों ने मुझे पकड़ा और कहा, 'साला बांग्लादेशी, तुमको मार देंगे'. फिर कॉलर पकड़ के दो आदमी मुझे पीटने लगे. पीछे से एक और आदमी ने पीटना शुरू कर दिया. 2-3 किलोमीटर तक पूरे गांव में पीटते हुए ले गए. कोई बचाने वाला नहीं था. नाक-मुंह से खून निकल रहा था. फिर आखिर में एक काली मंदिर के पास ले जाकर बोला- चल स*&* तेरे को काली मंदिर में चढ़ा दूंगा."

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों के खिलाफ हिंसा की आग भारत के अल्पसंख्यक मुसलमान तक पहुंच गई है. बिहार के मधुबनी में कुछ कट्टरपंथियों ने भारत के ही रहने वाले एक मजदूर को बांग्लादेशी बोलकर बेरहमी से पिटाई की, जिसमें मजदूर नूरशेद गंभीर रूप से घायल हो गए.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

इस मामले पर राजनगर थाने में पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर एफआईआर दर्ज की है, हालांकि हमला करने वाले अबतक फरार हैं.

नूरशेद आलम पर हुए जानलेवा हमले से जुड़ी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है. जिसमें भीड़ के बीच में जमीन पर लहूलुहान मजदूर नूरशेद आलम गिरा हुआ है. एक युवक बार-बार नूरशेद के मुंह पर घूंसे मार रहा है. और भीड़ में लोग बांग्लादेशी-बांग्लादेशी बोल रहे हैं.

द क्विंट ने घटना को जानने के लिए नूरशेद के चचेरे भाई नसीम से बात की. उन्होंने बताया कि नूरशेद को काफी चोटें आई हैं और इलाज के लिए उन्हें विराट नगर, नेपाल ले जाया गया है. नसीम ने बताया,

"जब हम लोगों को पिटाई की खबर हुई तो हम लोग सुपौल से मधुबनी गए. मधुबनी के सरकारी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें आवेदन के लिए थाना लाया गया. फिर परिवार के सब लोगों के कहने पर इलाज के पूर्णिया ले जाया गया. पूर्णिया में प्राइवेट डॉक्टर के यहां इलाज हुआ जिसमें करीब 11 हजार रुपए खर्चा हुआ. अब उन्हें विराटनगर ले जाया गया है. नूरशेद मिस्त्री है, मधुबनी में एक सरकारी नाला बनाने का काम मिला था, उसी काम के लिए सुपौल में रह रहे थे. उनकी लंबी दाढ़ी है, जिसकी वजह से उन्हें निशाना बनाया गया."

पुलिस ने क्या कहा?

बता दें कि ये घटना मधुबनी जिले के राजनगर थाना क्षेत्र के नंदी चकरा गांव में हुई है. द राजनगर थाना के एसएचओ ने द क्विंट को बताया कि जिन लोगों ने नूरशेद की पिटाई की है उन्हें चिह्नित कर लिया गया है. एसएचओ ने कहा,

"नूरशेद की शिकायत पर बीएनएस की धारा 109 हत्या के प्रयास (Attempt to Murder) के तहत मामला दर्ज किया गया है. और भी कई धाराएं हैं, जिनके तहत कार्रवाई की जाएगी. 2-3 लोगों ने बांग्लादेशी बोलकर पीटा है. हमारी टीम जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लेगी."

वहीं घटना की वीडियो वायरल होने के बाद मधुबनी पुलिस ने बयान जारी किया है. बयान में कहा है, "राजनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत मारपीट की घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से संज्ञान में आया है. जिसमें कुछ व्यक्तियों द्वारा बांग्लादेशी बताकर 01 व्यक्ति को पीटा जा रहा हैं. घटना दिनांक 30.12.2025 समय करीब 01:00 बजे राजनगर थाना क्षेत्र के चकदह गाँव की हैं. राजनगर थाना द्वारा पीड़ित से संपर्क स्थापित किया गया. जांच में पता चला हैं की पीड़ित व्यक्ति बांग्लादेश का नहीं बल्कि सुपौल जिले का रहने वाला हैं तथा फेरी का काम करता हैं. उक्त घटना को पुलिस अधीक्षक, मधुबनी द्वारा गंभीरता से लेते हुए अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 के नेतृत्व में आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु एक टीम का गठन किया गया हैं."

वहीं इस मामले पर मधुबनी के एसपी योगेंद्र कुमार ने कड़े एक्शन का आश्वासन दिया है. एसपी ने कहा, "दो युवक की गिरफ्तारी के लिए रेड और छापेमारी चल रही है। बहुत जल्दी दोनों की गिरफ्तारी करके इन दोनों को जेल भेजा जाएगा. और जो वीडियो में बात आ रही थी कि पीड़ित बांग्लादेश का है, तो ऐसा कुछ नहीं है. वो बेसिकली सुपौल का रहने वाला है."

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर हमले का दो वीडियो वायरल है. वीडियो में ब्लू स्वेटर पहले खून से लथपथ नूरशेद को भीड़ ने घेर रखा है. कोई आधार कार्ड मांग रहा है तो कोई भद्दी भद्दी गाली दे रहा है. कुछ लोग बांग्लादेशी कह रहे हैं, कुछ लोग नूरशेद के मोबाइल में पाकिस्तानी नंबर होने का दावा कर रहे हैं.

दूसरे वीडियो में दिख रहा है कि नूरशेद के ऊपर एक शख्स चढ़ा हुआ है और उसके मुंह पर मोबाइल से लगातार हमला कर रहा है. नूरशेद के चेहरे से खून बह रहा है. काले जैकेट में हमला करने वाला बार-बार कह रहा है 'तुम लोग गाय का काटते हो. कटुआ हो.' नूरशेद हाथ जोड़कर कह रहा है कि हम कमाते हैं खाते हैं. काले जैकेट में मौजूद शख्स इस पूरे मामले को पाकिस्तान और बांग्लादेश से जोड़ता है. फिर वो नूरशेद को पीटते हुए कहता है- तुझे जय भवानी कहने में दिक्कत है? क्यों नहीं कहा जय भवानी. नूरशेद वीडियो में हाथ जोड़कर कहता दिखता है कि जो कहोगे वो कहूंगा.

हालांकि वहां मौजूद लोगों में से कोई भी नूरशेद को बचाते नहीं दिख रहा है.

पीड़ित के भतीजे महबूब आलम के मुताबिक, "नूरशेद के इलाज में अबतक 20-25 हजार रुपए खर्च हो चुके हैं. परिवार के पास इतना पैसा नहीं है कि वो इलाज पर ज्यादा खर्च कर सके. बताइए ये पैसा कौन देगा? जिन लोगों ने पिटाई की है उनसे नूरशेद चाचा की कोई दुशमनी नहीं थी. वो तो उन्हें जानते भी नहीं थे. फिर भी उन्हें पीटा."

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×