दूसरे के घर में झांकना ही चाहते हैं, तो बिग बॉस के घर में झांकिए, जहां एक्शन, इमोशन, ड्रामा, एंटरटेनमेंट और फाइट, हर तरह का मसाला मिलेगा.
जी हां, बिग बॉस 11 रविवार रात से शुरू होने जा रहा है. अब सवाल ये है कि बिग बॉस का घर कैसा होगा? बैडरूम से लेकर वॉशरूम तक, गार्डन से लेकर स्टोर रूम तक कैसा दिखता है? अपने आलीशान घर के लिए फेमस बिग बॉस के घर में इस बार नया क्या है? ऐसे कई सारे सवाल हैं. जो शो के शुरू होने से पहले ही दर्शक जानना चाहती है.
इसी बेकरारी को दूर करने के लिए बिग बॉस की पड़ोसन, मतलब पिंकी पड़ोसन घर के अंदर का खास वीडियो लेकर आई हैं. जिस तरह हर मोहल्ले में गॉसिप के लिए एक पड़ोसन होती है, जिसे सब के घर की खबर होती है, ठीक वैसे ही ये पिंकी पड़ोसन भी हैं.
डायनिंग एरिया से लेकर किचन तक
बेडरूम का नजारा भी खास है
इस बार भी इस शो को सलमान खान ही होस्ट कर रहे हैं. फिलहाल अभी इसके सभी कन्टेस्टेंट के नाम सामने नहीं आए हैं, लेकिन टीवी सीरियल भाभी जी घर पर हैं की भाभी जी, मतलब अंगूरी भाभी यानी शिल्पा शिंदे, हरियाणवी सिंगर और डांसर सपना चौधरी इसमें शामिल हैं.
