भारत में कोविड-19 टीकाकरण अभियान शुरू होने के बाद से सोमवार, 18 जनवरी तक वैक्सीन लेने वालों में से 580 लोगों में एडवर्स इवेंट फॉलोइंग इम्यूनाइजेशन (AEFI) की रिपोर्ट है.
वहीं उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में कोरोना वैक्सीन लेने वाले जिला अस्पताल के एक वार्ड ब्वॉय की मौत की खबर है, जिन्हें 16 जनवरी को वैक्सीन दी गई थी और 17 जनवरी की शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जिले के चीफ मेडिकल ऑफिसर ने कहा है कि मौत का संबंध वैक्सीन से नहीं है.
ऐसे में वैक्सीनेशन के बाद संभावित प्रतिकूल घटनाओं को लेकर जानकारी दिए जाने की जरूरत है ताकि वैक्सीन को लेकर लोगों के मन में बेवजह की हिचक या डर न बैठ जाए.
Read Latest News and Breaking News at The Quint, browse for more from hindi and fit
Topics: वैक्सीनेशन कोरोना वायरस कोविड-19
Published:

