ADVERTISEMENTREMOVE AD
Members Only
lock close icon

पीपल के पत्ते से हार्ट ब्लॉकेज का '99% कारगर इलाज' बताते मैसेज का सच यहां है

वायरल मैसेज में दावा किया गया है कि पीपल के पत्तों का काढ़ा पीने से हार्ट ब्लॉकेज 99% तक ठीक हो जाते हैं

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर वायरल कई मैसेजेस में ये दावा किया जाता रहा है कि पीपल की पत्तियों से हार्ट ब्लॉकेज का इलाज किया जा सकता है. दावा यहां तक है कि पीपल की पत्तियां हार्ट ब्लॉकेज को 99% तक खत्म करने में कारगर हैं. मैसेज में ये भी बताया गया है कि पीपल के पत्तों का किस तरह से काढ़ा बनाना है और किस समय लेना है.

हमने इस दावे का सच जानने के लिए एलोपैथ और आयुर्वेद दोनों ही पद्धतियों के विशेषज्ञों से बात की. फोर्टिस हीरानंदानी हॉस्पिटल में इंटरवेंशनल कार्डियोलॉकी के डायरेक्टर डॉ. बृजेश कुंवर ने क्विंट को बताया कि पीपल का पत्ता एक एंटीऑक्सिडेंट जरूर है, लेकिन इसे हार्ट ब्लॉकेज में 99% कारगर मानकर पूरी तरह इसी से इलाज करना हानिकारक हो सकता है.

वहीं आयुर्वेदिक विशेषज्ञ वैद्य संकेत मिश्र के मुताबिक, पीपल के पत्ते का इस्तेमाल ह्रदय संबंधी बीमारियों में एक वैकल्पिक दवा (Optional Medicine) के तौर पर तो होता है. लेकिन, वायरल मैसेज में इसे जितना कारगर बताया गया है असल में ये उतना ज्यादा कारगर नहीं है.

Become a Member to unlock
  • Access to all paywalled content on site
  • Ad-free experience across The Quint
  • Listen to paywalled content
  • Early previews of our Special Projects
×
×