हमारी हमेशा बैठे रहने वाली लाइफस्टाइल सेहत के लिए कितनी खतरनाक है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हर तरह की बीमारियों के रिस्क फैक्टर्स में एक फैक्टर गतिहीन जीवनशैली होती है. अब एक स्टडी में बताया गया है कि हमारी इसी तरह की लाइफस्टाइल असमय मौत का कारण बन रही है.
स्टडी में बताया गया है कि एक हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने वालों के मुकाबले गतिहीन जीवनशैली वाले लोगों में असमय मौत का जोखिम दोगुना अधिक होता है.


