भारत में मौत का एक प्रमुख कारण सुसाइड या आत्महत्या है. यह बात लैंसेट की एक स्टडी में सामने आई है. स्टडी के अनुसार ऐसे कई कारक हैं, जो सुसाइड की वजह बनते हैं. उनमें से एक कारण डिप्रेशन है. एक शख्स जो अपनी जिंदगी को खत्म करने वाला है या खुदकुशी करने की सोच रहा है, उसके दिमाग में आखिर क्या चल रहा होता है? केमिकल लेवल पर उनके साथ क्या हो रहा होता है? क्या कुछ लोगों में जेनेटिकली दूसरों के मुकाबले सुसाइड करने की तरफ झुकाव अधिक होता है? और अंत में, वह फाइनल टिपिंग पॉइंट या ट्रिगर क्या है, जिसके कारण लोग इस तरह के कदम उठा लेते हैं.
इस गुत्थी को सुलझाने के लिए हम डॉक्टर के पास पहुंचे.

