Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019PM मोदी-राहुल गांधी की यह तस्वीर असली नहीं AI से बनाई गई है

PM मोदी-राहुल गांधी की यह तस्वीर असली नहीं AI से बनाई गई है

लोक सभा में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>PM मोदी-राहुल गांधी की यह तस्वीर असली नहीं AI से बनाई गई है</p></div>
i

PM मोदी-राहुल गांधी की यह तस्वीर असली नहीं AI से बनाई गई है

(Altered By The Quint )

advertisement

सोशल मीडिया पर पीएम मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी की आमने-सामने आए एक तस्वीर वायरल हो रही है जिसे असली घटना बताकर अलग-अलग कैप्शन के साथ शेयर किया जा रहा है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

  • लोक सभा में इस तरह की कोई घटना नहीं हुई है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल तस्वीर से सम्बंधित कीवर्ड्स सर्च किए. हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें इस तस्वीर की पुष्टि की गई हो, जाहिर है पीएम मोदी और राहुल गांधी इस तरह से आमने-सामने आते तो इस घटना पर खबरें जरूर की गईं होती.

  • हमने इस तस्वीर के AI से बनी तस्वीरों को पहचान करने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया. Hive पर इस तस्वीर के AI से बने होने की 90 प्रतिशत संभावना जताई गई.

इस फोटो के HIVE पर बने होने की 90 प्रतिशत संभावना जताई गई है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Hive)

  • इसके सिवा हमने इस तस्वीर की पुष्टि करने के लिए इसे AI से बने एक अन्य टूल Is it AI ? पर भी चेक किया. यहां भी इस तस्वीर के AI से बने होने की 53 प्रतिशत संभावना जताई गई.

इस तस्वीर के AI से बने होने की संभावना जताई गई है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/is it Ai?)

  • अलग-अलग टूल्स पर जांच करने से हमें पता चला कि इस तस्वीर को AI की मदद से बनाया गया है. यह किसी असली घटना पर आधारित तस्वीर नहीं है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष: पीएम मोदी और राहुल गांधी के आमने सामने आकर बहस करने की तस्वीर असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT