Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Fact Check: अजीत डोभाल ने Amazon ऐप अनइंस्टॉल करने का अनुरोध नहीं किया है

Fact Check: अजीत डोभाल ने Amazon ऐप अनइंस्टॉल करने का अनुरोध नहीं किया है

अजित डोभाल ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>Fact Check: अजीत डोभाल ने Amazon ऐप अनइंस्टॉल करने का अनुरोध नहीं किया है</p></div>
i

Fact Check: अजीत डोभाल ने Amazon ऐप अनइंस्टॉल करने का अनुरोध नहीं किया है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर कतिथ तौर से NSA अजीत डोभाल के बयान वाला एक ग्राफिक वायरल हो रहा है, जिसमें अमेरिका पर आर्थिक दबाव डालने के लिए Amazon ऐप को अनइंस्टॉल करने की अपील की गई है.

दावा: यूजर्स का दावा है कि डोभाल ने यह अपील इसलिए की है क्योंकि इसे बड़े पैमाने पर बॉयकॉट करने से अमेरिकी हितों पर काफी असर पड़ेगा.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

(ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • अजित डोभाल ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? Amazon, टैरिफ वॉर और अजित डोभाल जैसे कीवर्ड्स सर्च करने पर हमें ऐसी कोई भरोसेमंद रिपोर्ट या विश्वसनीय सोर्स नहीं मिला जिसमें इस दावे की पुष्टि की गई हो.

  • अगर NSA ने सच में ऐसा कोई बयान दिया होता, तो मेनस्ट्रीम मीडिया ने जरूर इस पर ध्यान दिया होता और इसे कवर किया होता.

  • मीडिया में छपी रिपोर्ट्स के मुताबिक अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को भारत के साथ एक ट्रेड डील की घोषणा की है, जिसके तहत भारत रूसी तेल की खरीद बंद करने और व्यापार से सम्बंधित बाधाओं को कम करने के बदले में भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया जाएगा.

भारतीय सामानों पर अमेरिकी टैरिफ को 50% से घटाकर 18% कर दिया जाएगा.

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Reuters)

  • ट्रंप ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बातचीत के बाद सोशल मीडिया पर इस डील की घोषणा की थी और बताया कि भारत अब अमेरिका और संभावित रूप से वेनेजुएला से तेल खरीदेगा.

  • इन खबरों के बीच कहीं भी कोई ऐसी खबर नहीं है जिससे यह साफ हो कि NSA अजित डोभाल ने Amazon या किसी अन्य अमेरिकी प्रोडक्ट का बहिष्कार करने की बात कही है.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष: अजित डोभाल के अमेजन ऍप का बहिष्कार करने की अपील करने वाले दावे भ्रामक है, डोभाल ने ऐसा कोई बयान नहीं दिया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT