Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019RECAP: PM Modi, राहुल गांधी से लेकर CJP प्रोटेस्ट तक वायरल हुए दावों का सच

RECAP: PM Modi, राहुल गांधी से लेकर CJP प्रोटेस्ट तक वायरल हुए दावों का सच

वेबकूफ के इस वीकली RECAP पढ़िए इस हफ्ते वायरल हुए भ्रामक दावों का सच

टीम वेबकूफ
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>RECAP: PM Modi, राहुल गांधी से लेकर CJP प्रोटेस्ट तक वायरल हुए दावों का सच</p></div>
i

RECAP: PM Modi, राहुल गांधी से लेकर CJP प्रोटेस्ट तक वायरल हुए दावों का सच

(Altered By The Quint)

advertisement

बिहार, मध्य प्रदेश और गुजरात में हुए उपचुनाव के नतीजे आ गए हैं. झारखंड में JPSSC में अनियमितताओं को लेकर प्रदर्शन जारी है. ऐसी घटनाओं को लेकर शेयर की जा रही ख़बरों के बीच सोशल मीडिया पर अलग-अलग तरह की खबरें शेयर की जा रही हैं. इनमें से कुछ भ्रामक दावे और फर्जी खबरें भी सोशल मीडिया पर शेयर की गई है.

वेबकूफ के इस वीकली RECAP में हम आपको इस हफ्ते वायरल हुए कुछ ऐसे ही भ्रामक दावों के बारे में बताएंगे.

सलमान खान का पुराना बयान धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे से जोड़कर वायरल

सोशल मीडिया पर अभिनेता सलमान खान का एक वीडियो वायरल है, जिसमें वो कहते दिख रहे हैं ''क्योंकि इस देश की जनता में है पराक्रम, वंदे मातरम''.

दावा : नीट पेपर लीक के विरोध में 9 जून 2026 से शुरू हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के बाद 25 जुलाई 2026 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने इस्तीफा दिया था. दावा किया जा रहा है कि वायरल हो रहा सलमान खान का ये वीडियो धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे पर सलमान की प्रतिक्रिया है.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

सोर्स : स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम/Altered by The Quint

सलमान खान के इस वीडियो का CJP प्रोटेस्ट या शिक्षा मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान के इस्तीफे से कोई संबंध नहीं है. ये वीडियो 2022 से इंटरनेट पर है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

बिहार उप चुनाव में प्रशांत किशोर की जीत पर भावुक मनोज तिवारी का नहीं ये वीडियो

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें बीजेपी नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) इंटरव्यू के दौरान भावुक होते दिख रहे हैं.

दावा : वीडियो को बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए हालिया चुनाव के नतीजों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. इस सीट पर प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने जीत हासिल की थी. दावा है कि मनोज तिवारी प्रशांत किशोर की जीत के बाद भावुक हो गए.

पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

सोर्स : स्क्रीनशॉट/X

बिहार की बांकीपुर सीट के उप चुनाव के नतीजे 3 अगस्त 2026 को आए. मनोज तिवारी के भावुक होने का ये इंटरव्यू जनवरी 2020 का है, जब मनोज तिवारी दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की तरफ से कैंपेन कर रहे थे.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

दिल्ली में महिला के साथ बर्बरता दिखाती यह तस्वीर असली नहीं AI है

दिल्ली के जंतर मंतर पर हुआ कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का प्रदर्शन खत्म हो चुका है इसके साथ ही पूर्व शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी हो चुका है, जो CJP की मुख्य मांगों में से एक मांग थी. 20 जुलाई को इस प्रदर्शन के दौरान दिल्ली पुलिस और सुरक्षा बलों ने लाठीचार्ज किया था जिसमें कई छात्र घायल हो गए थे.

दावा: इस बीच सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक शेयर किया जा रहा है जिसको शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "दिल्ली पुलिस ने 12-16 साल की लड़कियों के कपड़े फाड़े और उनके ब्रेस्ट पर चढ़कर खूब मारा."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

यह दावा सही नहीं है. यह तस्वीर असली नहीं है बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

दिल्ली में हुए लाठीचार्ज पर डोनाल्ड ट्रंप के बयान वाला यह ग्राफिक फर्जी है

कॉकरोच जनता पार्टी के NEET पेपर लीक के खिलाफ संसद मार्च के प्रदर्शन के दौरान 20 जुलाई को दिल्ली में लाठीचार्ज हुआ था. CJP के प्रोटेस्ट के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है.

दावा: इस बीच सोशल मीडिया पर एक ग्राफिक वायरल हो रहा है जिसमें कतिथ तौर पर ट्रंप का बयान दिखाया गया है, इसमें लिखा है कि, "हमारे देश की मिडिया से पता चला है कि इंडिया में युवा छात्रों पर लाठीचार्ज और गोलियां चलाई गई है इंडियन PM इतना घटिया हो सकता है मैं सोच भी नहीं सकता इंडिया में तानाशाही है."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

ट्रंप ने इस तरह का कोई बयान नहीं दिया है, यह वायरल ग्राफिक फर्जी है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

वाराणसी कोर्ट का वीडियो CJP प्रोटेस्ट की घटना का बताकर वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है, जिसमें एक घायल महिला रोते हुए फोन पर अपने पिता से अपने ऊपर हुए हमले के बारे में बात कर रही है.

दावा: कुछ यूजर्स ने इस वीडियो को दिल्ली के जंतर-मंतर पर 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के विरोध-प्रदर्शन से जोड़ा है और दावा किया है कि विरोध-प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी मां के खिलाफ कथित तौर पर अपशब्दों का इस्तेमाल करने के बाद महिला पर हमला किया गया है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

नहीं, यह दावा सही नहीं है.इस वीडियो का जंतर-मंतर पर हुए प्रदर्शन या कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन से कोई संबंध नहीं है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

राहुल गांधी के साथ नजर आ रहा शख्स NEET पेपर लीक का आरोपी नहीं है

NEET पेपर लीक के मुद्दे को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के बाद शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. इस बीच सोशल मीडिया पर कांग्रेस MP और लोक सभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का मंच पर एक व्यक्ति के साथ खड़े होकर अभिवादान करते हुए एक फोटो शेयर किया जा रहा है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि, "ये जो राहुल गांधी जी के साथ दिख रहा है शिवराज मोटेगांवकर, यही नीट पेपर लीक का एक मुख्य आरोपी है, और इस समय जेल में हैं."

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

यह दावा सही नहीं है. वायरल वीडियो में राहुल गांधी के साथ नजर आ रहे शख्स शिवराज मोटेगांवकर नहीं है बल्कि (Congress leader) अमित विलासराव देशमुख है.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

PM मोदी का स्वागत करते जेपी नड्डा का वीडियो भ्रामक दावों के साथ वायरल

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें केंद्रीय मंत्री और राज्य सभा एमपी जेपी नड्डा पीएम मोदी का फूल देकर स्वागत कर रहे हैं.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पीएम मोदी और जेपी नड्डा एक ही कार में आए थे, लेकिन जेपी नड्डा कैमरे की नजरे से बचते हुए कार से पहले उतर गए और फिर कैमरे के सामने आकर पीएम मोदी का फूल देकर स्वागत करने लगे.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

यह दावा सही नहीं है. यह वीडियो 27 जुलाई 2025 का है और यह वायरल वीडियो अधूरा है इसलिए भ्रामक है.असल में पीएम मोदी और जेपी नड्डा अलग-अलग कार में बैठकर आए थे.

पूरी पड़ताल यहां पढ़ें.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT