सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें बीजेपी नेता मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) इंटरव्यू के दौरान भावुक होते दिख रहे हैं.
दावा : वीडियो को बिहार की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए हालिया चुनाव के नतीजों से जोड़कर शेयर किया जा रहा है. इस सीट पर प्रशांत किशोर (Prashant Kishor) ने जीत हासिल की थी. दावा है कि मनोज तिवारी प्रशांत किशोर की जीत के बाद भावुक हो गए.
क्या ये सच है ? : बिहार की बांकीपुर सीट के उप चुनाव के नतीजे 3 अगस्त 2026 को आए. मनोज तिवारी के भावुक होने का ये इंटरव्यू जनवरी 2020 का है, जब मनोज तिवारी दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान बीजेपी की तरफ से कैंपेन कर रहे थे.
हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें TV9 भारतवर्ष के यूट्यूब चैनल पर 14 जनवरी 2020 को अपलोड किया गया एक इंटरव्यू मिला. ये इंटरव्यू दिल्ली विधानसभा चुनाव के वक्त का है.
वीडियो में 13 मिनट के बाद वही हिस्सा देखा जा सकता है, जो हाल का बताकर वायरल हो रहा है, जिसमें मनोज तिवारी भावुक हुए थे.
निष्कर्ष : 2026 में हुए बिहार की बांकुबुर सीट के उपचुनाव में प्रशांत किशोर की जीत से जोड़कर वायरल हो रहा मनोज तिवारी का वीडियो असल में 6 साल पुराना है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
