Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019PM मोदी का राजनीतिक करियर तबाह करने की बात करते ट्रंप का वीडियो भ्रामक है

PM मोदी का राजनीतिक करियर तबाह करने की बात करते ट्रंप का वीडियो भ्रामक है

डॉनल्ड ट्रम्प के बयान को गलत संन्दर्भ में शेयर किया जा रहा है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>PM मोदी का राजनीतिक करियर तबाह करने की बात करते ट्रंप का वीडियो भ्रामक है</p></div>
i

PM मोदी का राजनीतिक करियर तबाह करने की बात करते ट्रंप का वीडियो भ्रामक है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रम्प एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें यह पीएम नरेंद्र मोदी के बारे में बात करते हुए दिख रहे हैं.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ट्रंप ने मोदी के राजनैतिक जीवन को बर्बाद करने की धमकी दी है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा भ्रामक है.

यह वीडियो 2025 का है. ट्रंप ने यह नहीं कहा कि अगर वह चाहें तो मोदी का पॉलिटिकल करियर खत्म कर सकते हैं. उनके बयान को गलत संन्दर्भ में शेयर किया जा रहा है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने इस वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से रिवर्स इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें न्यूज एजेंसी ANI का 16 अक्टूबर, 2025 का यह पोस्ट मिला जिसमें वायरल वीडियो का पूरा वर्जन था.

  • हमने देखा कि ओरिजिनल वीडियो में पीएम मोदी के साथ अपनी बातचीत के बारे में एक सवाल का जवाब देते हुए ट्रंप ने कहा था कि, “मोदी एक महान आदमी हैं. वह ट्रंप से प्यार करते हैं. अब, मुझे नहीं पता कि प्यार शब्द… मैं नहीं चाहता कि इसका कुछ और मतलब निकाला जाए. मैं उनका पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता हूं.”

भ्रामक दावा: ट्रंप के इसी बयान को भ्रामक दावे के साथ शेयर किया जा रहा है. ट्रंप ने असल में PM मोदी को धमकी नहीं दी या उनका पॉलिटिकल करियर बर्बाद करने का दावा नहीं किया था. उन्होंने पॉलिटिकल कॉन्टेक्स्ट में ‘Love’ शब्द को समझाने के लिए मजाकिया लहजे में यह बोलै था. उन्होंने साफ-साफ कहा कि वह नहीं चाहते कि प्रेस ‘लव’ शब्द का कोई अन्य मतलब निकाले, और उसका कोई अलग मतलब निकाले जाए. ओरिजिनल वीडियो में उन्होंने PM मोदी की तारीफ की थी और उन्हें अपना दोस्त बताया था.

असल वीडियो से पुष्टि: ट्रंप के इस बयान की पड़ताल के लिए हमने उनकी प्रेस कॉन्फ्रेंस का पूरा वीडियो ढूंढा. हमें इस वीडियो की पूरी प्रेस ब्रीफिंग PBS NewsHour नाम के YouTube चैनल पर मिली.

इस वीडियो को 16 अक्टूबर 2025 को लाइव-स्ट्रीम किया गया था, डोनाल्ड ट्रंप ने FBI डायरेक्टर काश पटेल के साथ प्रेस को संबोधित किया था. पूरी कॉन्फ्रेंस देखने पर हमें ट्रंप का ऐसा बयान नहीं मिला जहां उन्होंने कहा हो कि अगर वह चाहें, तो मोदी का करियर बर्बाद कर सकते हैं.

वायरल वीडियो के 37:30 मिनट पर, ट्रंप कहते हैं, "मोदी एक महान आदमी हैं. वह ट्रंप से प्यार करते हैं. अब, मुझे नहीं पता कि प्यार शब्द.मैं नहीं चाहता कि इसका कुछ और मतलब निकाला जाए. मैं उनका पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहता हूं.” इसके बाद डॉनल्ड ट्रम्प ने आगे कहा कि

“मैंने भारत को सालों से देखा है. यह एक अविश्वसनीय देश है, और हर साल, आपके पास एक नया राजनीतिक नेता होता है. मेरा मतलब है, कुछ लोग कुछ महीनों के लिए वहां होते थे, और यह साल दर साल होता था. मेरा दोस्त (मोदी) अब वहां लंबे समय से है, और उन्होंने मुझे भरोसा दिलाया है कि रूस से कोई तेल नहीं खरीदा जाएगा.”
डॉनल्ड ट्रम्प, अमेरिकी राष्ट्रपति
ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

विदेश मंत्रालय की प्रतिक्रिया: NDTV में छपी इस रिपोर्ट के मुताबिक विदेश मंत्रालय के ऑफिशियल स्पोक्सपर्सन रणधीर जायसवाल ने इस वीडियो के बारे में किए गए सवालों के जवाब दिए, जिसमें U.S. प्रेसिडेंट डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर कहा था कि वह "मोदी का पॉलिटिकल करियर बर्बाद नहीं करना चाहते."

  • जायसवाल ने गुरुवार को अपनी वीकली प्रेस ब्रीफिंग के दौरान साफ ​​किया कि उन्होंने वह वीडियो नहीं देखा है.

  • जब ट्रंप की बातों के बारे में पूछा गया, तो जायसवाल ने जवाब दिया, "मैंने वीडियो नहीं देखा है. लेकिन अगर सच में ऐसा कोई वीडियो है, चाहे वह सच हो या झूठ, हम उस पर सही एक्शन लेंगे."

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT