Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019पाकिस्तानी हिंदू लड़की को अगवा करने का यह वीडियो असली नहीं स्क्रिप्टेड है

पाकिस्तानी हिंदू लड़की को अगवा करने का यह वीडियो असली नहीं स्क्रिप्टेड है

वायरल वीडियो असली नहीं है स्क्रिप्टेड है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>पाकिस्तानी हिंदू लड़की को अगवाह करने का यह वीडियो असली नहीं स्क्रिप्टेड है</p></div>
i

पाकिस्तानी हिंदू लड़की को अगवाह करने का यह वीडियो असली नहीं स्क्रिप्टेड है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान में एक नई शादीशुदा हिंदू महिला को किडनैप कर लिया गया है. कुछ यूजर्स इस वीडियो क्लिप को असली घटना बताकर शेयर कर रहे हैं.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट का अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

ये वीडियो किसी असली घटना का नहीं बल्कि स्क्रिप्टेड है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमें यही वीडियो Rauf TV7 नाम के एक पाकिस्तानी इंस्टाग्राम हैंडल पर मिला जिसे 21 नवंबर 2025 को अपलोड किया गया था.

  • वीडियो को ध्यान से देखने पर हमने एक डिस्क्लेमर देखा, जिसमें बताया गया था कि यह एक फिल्म का सीन है और इस वीडियो के कैप्शन में लिखा हुआ था कि यह एक शॉर्ट मूवी का हिस्सा है.

इस वीडियो के साथ डिस्क्लेमर जोड़ा गया है जिसमें इसे फिल्म का सीन बताया गया है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

इस इंस्टाग्राम पेज को ध्यान से देखने पर हमने पाया कि इस पेज पर और भी कई छोटे स्क्रिप्टेड वीडियो पोस्ट किए गए हैं, और वायरल क्लिप में दिख रहे कई कैरेक्टर उसी अकाउंट के दूसरे वीडियो में भी नजर आते हैं जिन्हें आप यहां और यहां देख सकते हैं.

इस चैनल पर इस तरह के और भी स्क्रिप्टेड वीडियो अपलोड किए गए हैं. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/इंस्टाग्राम)

हमारी सर्च में हमें कोई भी ऐसी पाकिस्तानी न्यूज रिपोर्ट या विश्वसनीय पोस्ट नहीं मिली जिसमें इस वीडियो के असली होने की पुष्टि की गई हो.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष: पाकिस्तानी ड्रामे के स्क्रिप्टेड वीडियो को हिंदू लड़की के अगवाह होने की असली घटना बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT