Home Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Hindi Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019Webqoof Created by potrace 1.16, written by Peter Selinger 2001-2019RSS-BJP के खिलाफ हुई नारेबाजी का यह वीडियो UP नहीं तेलंगाना का है

RSS-BJP के खिलाफ हुई नारेबाजी का यह वीडियो UP नहीं तेलंगाना का है

यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2022 का है.

फैजान अहमद
वेबकूफ
Published:
<div class="paragraphs"><p>RSS-BJP के खिलाफ हुई नारेबाजी का यह वीडियो UP नहीं तेलंगाना का है</p></div>
i

RSS-BJP के खिलाफ हुई नारेबाजी का यह वीडियो UP नहीं तेलंगाना का है

(Altered By The Quint)

advertisement

सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया जा रहा है जिसमें उत्तेजित भीड़ को आरएसएस-बीजेपी के खिलाफ नारे लगाते हुए देखा जा सकता है.

दावा: इस पोस्ट को शेयर कर दावा किया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश में आरएसएस-बीजेपी के खिलाफ यह नारेबाजी हुई है.

इस पोस्ट का अर्काइव यहां देखें

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/फेसबुक)

( ऐसे ही दावा करने वाले अन्य पोस्ट के अर्काइव आप यहां और यहां देख सकते हैं. )

क्या यह दावा सही है ? नहीं, यह दावा सही नहीं है.

  • यह वीडियो हालिया नहीं है बल्कि 2022 का है.

  • वायरल वीडियो उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि तेलंगाना के नलगोंडा का है.

हमने सच का पता कैसे लगाया ? हमने वायरल वीडियो पर गूगल लेंस की मदद से इमेज सर्च ऑप्शन का इस्तेमाल किया. हमारी सर्च में हमें कुछ पोस्ट मिली जिसमें इस घटना को हैदराबाद का बताया गया था.

  • यहां से अंदाजा लगाकर हमने इससे संबंधित कीवर्ड इंटरनेट पर सर्च किए, हमारी सर्च में हमें The Hindu की 2022 की यह फैक्ट-चेक न्यूज रिपोर्ट मिली जिसमें वायरल वीडियो शामिल थी और इस घटना को तेलंगाना के नलगोंडा का बताया गया था.

वायरल वीडियो को The Hindu की रिपोर्ट में तेलंगाना का बताया गया था. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/The Hindu)

  • यहां से अंदाजा लगाकर हमने गूगल मैप्स पर वायरल वीडियो में नजर आ रही लोकेशन की जांच की. हमारी सर्च में हमने पाया कि वायरल वीडियो की लोकेशन तेलंगाना के नलगोंडा की थी.

दोनों जगह की लोकेशन में समानताओं को देखा जा सकता है. 

(सोर्स - स्क्रीनशॉट/Altered By The Quint)

  • हमारी सर्च में हमने पाया कि यह विरोध प्रदर्शन बीजेपी विधायक राजा सिंह द्वारा पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ की गई विवादित टिप्पणियों के खिलाफ किया गया था. राजा सिंह को तब से पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया था.

  • हमारी सर्च में हमें ANI की यह X पोस्ट मिली जिसमें इस घटना की पुष्टि की गई थी.

हमारी सर्च में हमें ऐसी कोई न्यूज रिपोर्ट नहीं मिली जिसमें उत्तर प्रदेश में ऐसी किसी हालिया घटना होने की पुष्टि की गई हो.

ADVERTISEMENT
ADVERTISEMENT

निष्कर्ष: तेलंगाना में लगे आरएसएस विरोधी नारों को उत्तर प्रदेश की घटना का बताकर भ्रामक दावों के साथ शेयर किया जा रहा है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: undefined

ADVERTISEMENT
SCROLL FOR NEXT