ADVERTISEMENTREMOVE AD

ऑक्सीजन सिलिंडर लेकर सड़क पर बैठी महिला की फोटो कोरोना काल की नहीं

पड़ताल में हमने पाया कि ये फोटो देश के महामारी की चपेट में आने से पहले की है. इसे साल 2018 में खींचा गया था.

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर ऑक्सीजन सिलिंडर के साथ सड़क पर बैठी एक वृद्ध महिला की फोटो शेयर की जा रही है. ये फोटो ऐसे समय में वायरल हो रही है जब देशभर के अस्पतालों में कोविड 19 महामारी के चलते ऑक्सीजन की भारी कमी की खबरें आ रही हैं.

देश में बढ़ते कोरोना मामलों की वजह से स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. हालांकि, पड़ताल में हमने पाया कि ये फोटो देश के महामारी की चपेट में आने से पहले की है. इसे उत्तर प्रदेश के आगरा शहर में साल 2018 में लिया गया था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

दावा

तृणमूल कांग्रेस (TMC) का जन-जन तक पहुंच बनाने के लिए बनाया गया फेसबुक अकाउंट ‘Didi Ke Bolo’ ने इस फोटो को शेयर कर बीजेपी और पीएम मोदी पर तंज कसा है.

कई लोगों ने ये फोटो फेसबुक और ट्विटर पर शेयर कर दावा किया है कि इस फोटो में भारत की हाल की स्थिति देखी जा सकती है. ऐसी अन्य पोस्ट का आर्काइव आप यहां, यहां और यहां देख सकते हैं.

पड़ताल में हमने क्या पाया

हमने यूट्यूब पर ‘woman hospital oxygen cylinder’ कीवर्ड सर्च करके देखा. हमें The Times of India का अप्रैल 2018 में अपलोड किया गया एक बुलेटिन मिला.

वायरल फोटो में दिख रही महिला TOI के बुलेटिन में देखी जा सकती है. वीडियो के डिस्क्रिप्शन में बताया गया है कि ये घटना यूपी के आगरा की है.

डिस्क्रिप्शन के मुताबिक, आगरा मेडिरल कॉलेज में एक शख्स को अपनी बूढ़ी मां को लगे ऑक्सीजन सिलिंडर को अपने कंधे में रखकर इंतजार करना पड़ा.

ये शख्स अपनी मां के साथ काफी लंबे समय तक वाहन का इंतजार करता रहा, लेकिन गाड़ी नहीं आई. हालांकि, अस्पताल के अधिकारियों ने इस आरोप से इनकार करते हुए कहा था कि अगर ऐसा हुआ है तो मामले में कार्रवाई की जाएगी.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

न्यूज एजेंसी ANI के वीडियो में भी घटना से जुड़े विजुअल, वीडियो के तीसरे सेकंड में देखे जा सकते हैं. वायरल हो रही तस्वीर को भी इस वीडियो में देखा जा सकता है.

मतलब साफ है कि वायरल हो रही ये तस्वीर साल 2018 की है. लेकिन ये भी सच है कि दिल्ली, यूपी और महाराष्ट्र जैसे राज्यों को ऑक्सीजन की कमी का सामना करना पड़ रहा है. दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने केंद्र से अपील भी कि है कि दिल्ली में ऑक्सीजन की क्राइसिस है और तत्काल प्रभाव से दिल्ली को ऑक्सीजन मुहैया कराई जाए.

(स्टोरी में SM Hoax Slayer से मिले इनपुट शामिल हैं)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×