ADVERTISEMENTREMOVE AD

जब संसद में रविशंकर बोल रहे थे तब अमित शाह सो रहे थे? सच जानिए

सोशस मीडिया पर एक फोटो वायरल हो गई है जिसमें अमित शाह सोते हुए दिखाई दे रहे हैं

Updated: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

दावा

गृहमंत्री अमित शाह की एक फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि जब संसद में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद बोल रहे थे, तब अमित शाह सो रहे थे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

कुछ यूजर्स ने अमित शाह का मजाक बनाते हुए बीजेपी समर्थकों से सवाल किया जिन्होंने संसद में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने पर राहुल गांधी का मजाक बनाया था. बता दें कि गुरुवार, 20 जून को जब राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद संसद को संबोधित कर रहे थे, तब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को फोन इस्तेमाल करते देखा गया था.

कई यूजर्स ने अमित शाह की इस फोटो को शेयर किया.

सच या झूठ?

ये दावा एकदम झूठा है. न अमित शाह संसद में सो रहे थे और न ही ये फुटेज 17वीं लोकसभा की है.

हमें जांच में क्या मिला?

क्विंट हिंदी को पता चला कि जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, वो संसद के शीतकालीन सत्र से है, जो चुनावों से पहले 11 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच था.

दूसरा, राज्यसभा के इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि अमित शाह सो नहीं रहे हैं. उनकी फोटो तब ली गई जब वो नीचे देख रहे थे. ऐसा उन्हें सोता हुआ दिखाने के लिए किया गया.

यही फोटो सत्र खत्म होने के बाद जनवरी, 2019 में भी वायरल हुई थी.

इससे साफ होता है कि इंटरनेट पर किए जा रहे दावे झूठे हैं.

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×