ADVERTISEMENTREMOVE AD

अदभुत कैच पकड़ती क्रिकेटर का ये वीडियो असली नहीं AI से बना है

वीडियो को भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर का बताकर शेयर किया जा रहा है

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें भारतीय जर्सी में दिख रही क्रिकेटर छलांग लगाकर अपने शरीर को पुरी तरह घुमाकर अदभुत कैच पकड़ती दिख रही हैं. कुछ यूजर्स वीडियो को शेयर करते हुए ये भी दावा कर रहे हैं कि इसमें भारतीय क्रिकेटर हरमनप्रीत कौर हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो असली नहीं बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बनाया गया है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमने स्पोर्ट्स से जुड़ी सभी हालिया खबरें देखीं, इनमें से किसी में भी भारतीय महिला क्रिकेटर की तरफ से लिए गए ऐसे किसी कैच का जिक्र नहीं था.

BCCI की आधिकारिक वेबसाइट या सोशल मीडिया अकाउंट्स, जहां अकसर इस तरह के मोमेंट्स के वीडियो पोस्ट होते हैं वहां भी पिछले एक साल के सभी पोस्ट हमने देखे. ऐसा कोई वीडियो हमें नहीं मिला.

वीडियो को AI पहचानने वाले टूल HIVE MODERATION पर जब हमने चेक किया, तो यहां से पुष्टि हुई कि ये असली नहीं बल्कि AI से बना है.

निष्कर्ष : कैच पकड़ती महिला क्रिकेटर का वायरल हो रहा वीडियो असली नहीं है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×