ADVERTISEMENTREMOVE AD

Dhurandhar फिल्म देखने गए योगी आदित्यनाथ का नहीं ये वीडियो

वीडियो जनवरी 2023 का है जब योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के राजभवन गए थे

Published
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का एक वीडियो सोशल मीडिया पर इस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है कि इसमें वह हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म धुरंधर: द रिवेंज के स्पेशल शो में शामिल होते दिख रहे हैं.

दावा : ‘Courageous’ नाम के एक X (पहले ट्विटर) प्रीमियम यूज़र ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, 'योगी आदित्यनाथ ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का स्पेशल शो देखा!! लिबरल्स के लिए एक और बर्नोल मोमेंट, उन्हें अब और जोर से रोने का एक और कारण मिल गया.' (कैप्शन का हिंदी में अनुवाद)

इस पोस्ट को प्लेटफॉर्म पर 85 हज़ार से ज्यादा व्यूज़ मिल चुके थे. इसी तरह के अन्य दावों के आर्काइव यहां, यहां और यहां देखे जा सकते हैं.

सच क्या है? : ये वीडियो जनवरी 2023 का है, जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ महाराष्ट्र के मुंबई में राजभवन गए थे.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने यह कैसे पता लगाया? : वीडियो के अलग-अलग फ्रेम निकालकर हमने उन्हें गूगल लेंस के जरिए सर्च किया. इससे हमें महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के आधिकारिक YouTube चैनल पर अपलोड किया गया एक वीडियो मिला, जिसमें इसी तरह के विजुअल थे.

वायरल क्लिप में की तरह ही बीजेपी नेता रवि किशन समेत वही लोग इस वीडियो में बैकग्राउंड में नजर आते हैं.

न्यूज़ रिपोर्ट: The Statesman में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुंबई के राजभवन में उस समय के महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से मुलाकात की थी.

इस बैठक के दौरान महाराष्ट्र के तत्कालीन मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और गोरखपुर से सांसद रवि किशन भी मौजूद थे.

  • महाराष्ट्र के राज्यपाल के आधिकारिक X (पहले ट्विटर) हैंडल से भी 4 जनवरी 2023 को इस बैठक की तस्वीरें साझा की गई थीं.

  • तस्वीरों को ध्यान से देखने पर पता चलता है कि वायरल वीडियो में दिख रहे वही लोग उसी तरह के कपड़ों में इस बैठक में मौजूद थे.

निष्कर्ष : साफ है कि वायरल वीडियो पुराना है. ये दावा गलत है कि ये वीडियो धुरंधर फिल्म देखने गए योगी आदित्यनाथ का है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×