ADVERTISEMENTREMOVE AD

WebQoof: चुनाव हारने पर पाक में निकली मोदी की ‘शवयात्रा’ का सच

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तानियों ने मोदी की ‘शवयात्रा’ निकाली. 

Published: 
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान के विधानसभा चुनावों में कांग्रेस की जीत पर पाकिस्तान के लोग जश्न मना रहे हैं. इसके साथ ही बताया जा रहा है कि ये लोग नरेंद्र मोदी की (सांकेतिक) शवयात्रा निकालकर ऐसा कर रहे हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

वायरल वीडियो में लोगों को यह कहते भी सुना जा सकता है- ''मर गया मोदी, हाय-हाय मोदी, जोर से रोलो, सारे रोलो, मिलके रोलो.''

आखिर इस मामले का सच क्या है?

यह वीडियो जिस दावे के साथ शेयर किया जा रहा है, वह झूठा है. दरअसल इस वीडियो में जो नारे सुनाई दे रहे हैं, लोग उन नारों को लगाते हुए ही नहीं दिख रहे. ऐसे में हो सकता है कि वीडियो को एडिट करके इसमें अलग से ऑडियो जोड़ा गया हो.

सर्च इंजन यानडेक्स पर रिवर्स सर्च इमेज के जरिए पता चलता है कि असली वीडियो 25 जनवरी 2017 का है. असली वीडियो में लोग तमिल भाषा में नारे लगा रहे हैं. जिनका हिंदी अनुवाद होगा- ''अरे नहीं! वह मर चुके हैं. क्या वह मर चुके हैं. अय्यो मोदी!''

ADVERTISEMENTREMOVE AD

1 जनवरी से 30 जनवरी 2017 के बीच के गूगल सर्च पर हमें द न्यूज मिनट का एक आर्टिकल मिला. इस आर्टिकल में बताया गया है कि जलीकट्टू के मुद्दे पर हो रहे प्रदर्शन के दौरान किस तरह पीएम मोदी की सांकेतिक शवयात्रा निकाली गई.

2017 में जलीकट्टू के मुद्दे पर हुए प्रदर्शनों में जिस तरह के पोस्टर प्रयोग किए गए, उसी तरह के पोस्टर इस वीडियो में भी दिख रहे हैं. ऐसे में यह इस वीडियो के जल्लीकट्टू प्रदर्शनों से जुड़े होने का एक और संकेत माना जा सकता है.

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×