ADVERTISEMENTREMOVE AD

धूप में सिलेंडर फटने का ये वीडियो असली नहीं AI से बना है

वीडियो को सोशल मीडिया पर असली घटना का बताकर शेयर किया जा रहा है.

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक शख्स बाइक पर बैठकर मोबाइल फोन पर बात कर रहा है. कुछ ही देर बाद बाइक पर रखे सिलेंडर में धमाका हो जाता है. वीडियो शेयर कर दावा किया जा रहा है कि ये सिलेंडर धूप की वजह से फटा है.

Summary

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां देखें.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : नहीं, वायरल वीडियो असली घटना का नहीं बल्कि इसे AI की मदद से बनाया गया है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : हमने सबसे पहले वायरल वीडियो को ध्यान से देखा. ऐसी कई खामियां दिखीं, जिससे शक पैदा होता है कि वीडियो असली घटना का नहीं. जैसे कि,

  • धमाके का आकार बहुत परफेक्ट और गोल है, जबकि असली ब्लास्ट ऐसे नहीं होते.

  • आग और धुएं का व्यवहार वीडियो में नेचुरल नहीं लगता.

  • मलबा (debris) अचानक हवा में बनता दिख रहा है, किसी चीज से निकलता नहीं दिख रहा.

  • आसपास की रोशनी पर ब्लास्ट का असर सही तरीके से नहीं पड़ रहा

इन कमियों के बाद सबसे बड़ा सबूत है कि, वीडियो के आखिर में लिखा है: “This is not the real incident… VFX and editing just for entertainment.'' इसका हिंदी अनुवाद होगा कि ये वीडियो असली नहीं है इसे सिर्फ मनोरंजन के लिए बनाया गया है.

पोस्ट का सोर्स : हमने ये खोजने की कोशिश की कि ये वीडियो सबसे पहले कहां पोस्ट किया गया था. The Ghumakkad नाम के फेसबुक पेज पर 17 मार्च 2026 को शेयर किया गया यही वीडियो हमें मिला.

इस चैनल पर ऐसे कई वीडियो हैं, जो VFX और एडिटिंग के जरिए बनाए गए. पर बाद में सोशल मीडिया पर अन्य यूजर इन वीडियोज को असली घटना का बताकर शेयर करते हैं.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

निष्कर्ष : असली घटना का बताकर सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा वीडियो असल में VFC एडिटिंग की मदद से बनाया गया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×