ADVERTISEMENTREMOVE AD

तमिलनाडु सरकार ने नहीं लगाया RSS पर बैन, वायरल दावा भ्रामक

तमिलनाडु सरकार ने RSS को बैन करने की कोई घोषणा नहीं की है

Updated
story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर एक वायरल पोस्ट में ये दावा किया जा रहा है कि तमिलनाडु में चंद्रशेखरन जोसेफ विजय के नेतृत्व वाली सरकार ने राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) पर बैन लगा दिया है.

यही दावा करते अन्य पोस्ट के अर्काइव यहां और यहां

ADVERTISEMENTREMOVE AD

क्या ये सच है ? : ये दावा गलत है. तमिलनाडु सरकार की तरफ से ऐसी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, जिससे पुष्टि होती हो कि राज्य में RSS को बैन किया गया है.

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : तमिलनाडु सरकार की आधिकारिक वेबसाइट पर हमने हाल में लिए गए सभी अहम फैसलों से जुड़े नोटिफिकेशन देखे. RSS को बैन करने से जुड़ा कोई नोटिफिकेशन या ऑर्डर हमें नहीं मिला.

मुख्यमंत्री विजय के आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी हमें ऐसा कोई पोस्ट नहीं मिला, जिससे वायरल दावे की पुष्टि होती हो.

जाहिर है तमिलनाडु राज्य सरकार की तरफ से RSS के बैन होने का दावा अगर सच होता, तो ये मेनस्ट्रीम मीडिया में एक बड़ी खबर होती. पर ऐसी कोई विश्वसनीय न्यूज रिपोर्ट भी उपलब्ध नहीं है जिससे इस दावे की पुष्टि होती हो.

निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर किया जा रहा ये दावा सच नहीं है कि तमिलनाडु में RSS को बैन कर दिया गया है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Published: 
Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×