सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है जिसमें एक बछड़ा गाय की मूर्ति के पास खड़ा होकर दूध पीने का प्रयास करता दिख रहा है. सोशल मीडिया के अलावा कई मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर भी इसे असली घटना का बताकर शेयर किया गया.
एबीपी न्यूज की रिपोर्ट में भी इस वीडियो से जुड़े विजुअल शेयर किए गए.
सोशल मीडिया पर भी वीडियो को इसी दावे से शेयर किया गया.
वायरल वीडियो को हमने गूगल लेंस के जरिए सर्च किया, इसका एक और वर्जन हमें मिला, जिसमें गाय का सिर हिलता दिख रहा है.
इस वर्जन को हमने AI पहचानने वाले टूल Hive Moderation पर चेक किया, टूल ने इसके AI से बने होने की 99% संभावना जताई.
निष्कर्ष : सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा बछड़े का वीडियो असली नहीं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से बनाया गया है.
(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर 9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)
