ADVERTISEMENTREMOVE AD

Surya Murder Case का नहीं हत्या कुबूल करते शख्स का वीडियो

दावा किया जा रहा है कि गाजियाबाद में सूर्या की हत्या के मामले में आरोपी का है ये वीडियो

story-hero-img
i
Aa
Aa
Small
Aa
Medium
Aa
Large

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक युवक हत्या करने की बात कुबूलते हुए कह रहा है कि वो कुछ समय के लिए जेल जा रहा है. दावा किया जा रहा है कि ये शख्स उत्तरप्रदेश के गाजियाबाद में हाल में हुए सूर्या मर्डर केस का आरोपी है.

आरोप है कि गाजियाबाद के खोड़ा स्थित नवनीत विहार के रहने वाले 17 वर्षीय सूर्या प्रताप चौहान की बकरीद के दिन असद और उसके साथियों ने चाकू मारकर हत्या कर दी थी. 30-31 मई को पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी असद की मौत हो गई.

क्या ये सच है ? : वायरल वीडियो का सूर्या हत्याकांड से कोई संबंध नहीं है. वीडियो एक महीने पहले का है, जब दिल्ली के शालीमार बाग इलाके में दो आरोपियों करन और मोंटी ने निक्की नाम के शख्स की कथित तौर पर हत्या कर दी थी. आरोपी करन ने गिरफ्तारी से पहले सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी जारी किया था, जिसमें वो हत्या की बात कुबूलता दिख रहा था.

ADVERTISEMENTREMOVE AD

हमने ये सच कैसे पता लगाया ? : वायरल वीडियो के की-फ्रेम्स को गूगल लेंस के जरिए सर्च करने पर हमें अप्रैल 2026 न्यूज रिपोर्ट्स में यही वीडियो या उसके स्क्रीनशॉट मिले. द न्यू इंडियन एक्सप्रेस की 4 अप्रैल 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने निक्की उर्फ नितेश की हत्या के आरोप में दो आरोपियों करन उर्फ तरुण और मोंटी को गिरफ्तार किया था.

रिपोर्ट में ये भी बताया गया है कि वीडियो में हत्या की बात कुबूलता दिख रहा शख्स करन है.

Times Now और India Today की रिपोर्ट में भी यही विजुअल देखे जा सकते हैं.

निष्कर्ष : गाजियाबाद के सूर्या हत्याकांड का बताकर दिल्ली की एक अन्य घटना के आरोपी का वीडियो भ्रामक दावे से वायरल है.

(अगर आपके पास भी ऐसी कोई जानकारी आती है, जिसके सच होने पर आपको शक है, तो पड़ताल के लिए हमारे वॉट्सऐप नंबर  9540511818 या फिर मेल आइडी webqoof@thequint.com पर भेजें. सच हम आपको बताएंगे. हमारी बाकी फैक्ट चेक स्टोरीज आप यहां पढ़ सकते हैं.)

Speaking truth to power requires allies like you.
Become a Member
Monthly
6-Monthly
Annual
Check Member Benefits
×
×